23.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश का प्रयास: बुंदेलखंड में दौड़ेगी मार्ग 'विकास' की रफ्तार
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश का प्रयास: बुंदेलखंड में दौड़ेगी मार्ग विकास की रफ्तार

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले के विकास को नई गति देने की कवायद लगातार जारी है। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी इन दिनों बांदा के साथ-साथ लखनऊ और दिल्ली तक जिले की आवाज बुलंद कर रहे हैं। कभी जनसमस्याओं को लेकर शासन-प्रशासन के सामने खड़े दिखते हैं तो कभी जिले के लिए नई योजनाओं के प्रस्ताव लेकर केंद्रीय मंत्रियों के दरवाजे खटखटाते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने दिल्ली में देश के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी से मुलाकात की और बांदा व चित्रकूट मंडल की यातायात व्यवस्था को आधुनिक स्वरूप देने की मांग रखी।

विधायक प्रकाश का प्रयास: बुंदेलखंड में दौड़ेगी मार्ग 'विकास' की रफ्तार

दिल्ली में हुई इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान विधायक प्रकाश द्विवेदी ने केंद्रीय मंत्री के सामने सतना, कालिंजर, नरैनी, बांदा वाया चिल्ला, ललौली, बिंदकी और चौडागरा मार्ग को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। विधायक ने कहा कि यदि ये मार्ग फोरलेन बनते हैं तो न केवल जिले में यातायात सुगम होगा, बल्कि व्यापार, उद्योग और पर्यटन को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा। कालिंजर किला और जैसे ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों तक पहुंच आसान होगी, वहीं बांदा–चित्रकूट क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

विधायक प्रकाश का प्रयास: बुंदेलखंड में दौड़ेगी मार्ग 'विकास' की रफ्तार

दूरभाष पर बातचीत में विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने उनके सभी प्रस्तावों को गंभीरता से सुना और इन्हें महत्वपूर्ण मानते हुए जल्द ही ठोस कार्यवाही का आश्वासन दिया है। विधायक ने कहा कि यह मुलाकात जिले की दिशा और दशा बदलने वाली साबित होगी। प्रस्तावित मार्गों पर फोरलेन का कार्य शुरू होनें पर बांदा सहित पूरे बुंदेलखंड की तस्वीर बदल जाएगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हार्पर क्लब का “सचिव मनीष बना खलनायक” ? पत्रकार को फर्जी फंसा रची कहानी !

City News Uttar Pradesh

अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना : चुनाव आयोग पर लगाए आरोप, धरने पर बैठने की धमकी

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022 : हमीरपुर में कल दो चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे अखिलेश, तैयारियां तेज

City News Uttar Pradesh

दीपों से शहर हुआ रोशन : घरों में किया गया लक्ष्मी-गणेश पूजन …

City News Uttar Pradesh

बांदा के कांग्रेस जन अचरज में : सात प्रदेश अध्यक्ष बना कौतूहल का विषय !

City News Uttar Pradesh

आईजी का निरीक्षण और निर्देश : थाना गपबाजी से नहीं गश्त से चलाये ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़