28 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
पालिकाध्यक्ष मालती का अनोखा अभियान: स्नेह मिलन, मुस्कान और समाधान
उत्तर प्रदेश

पालिकाध्यक्ष मालती का अनोखा अभियान: स्नेह मिलन, मुस्कान और समाधान

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने शहर की समस्याओं के निदान के लिए एक ऐसा अभियान शुरू किया है, जो उन्हें जनता के दिलों के और करीब ला रहा है। यह कार्यक्रम महज़ औपचारिकता नहीं, बल्कि “स्नेह, मिलन, मुस्कान और समाधान” का जमीनी रूप है, जिसमें अध्यक्ष स्वयं वार्ड-वार्ड, गली-गली और घर-घर पहुंच रही हैं।

पालिकाध्यक्ष मालती का अनोखा अभियान: स्नेह मिलन, मुस्कान और समाधान

बुधवार को इस पहल के तहत मालती बासू एवं उनके प्रतिनिधि अंकित गुप्ता नगर के वार्ड 23 अर्दली बाजार कटरा पहुँचे। यहां उन्होंने जनता-जनार्दन से सीधा संवाद किया। लोगों की समस्याएं सुनीं,कुशलक्षेम जाना और तुरंत ही संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश भी दिए।

पालिकाध्यक्ष मालती का अनोखा अभियान: स्नेह मिलन, मुस्कान और समाधान

निरीक्षण के दौरान खराब सड़कें, जर्जर कुआं और बिगड़ी सफाई व्यवस्था भी सामने आई। इन पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं अवंती नगर में सीसी रोड निर्माण की गुणवत्ता परखने पहुंचे अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने ठेकेदारों को सख्त हिदायत दी कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

पालिकाध्यक्ष मालती का अनोखा अभियान: स्नेह मिलन, मुस्कान और समाधान

नगर की सफाई, सड़क, पेयजल और अन्य समस्याओं से जूझते लोगों के बीच इस तरह का “डोर-टू-डोर संवाद” अभियान जनता के बीच उम्मीद जगा रहा है। यह पहल केवल समस्या सुनने तक सीमित नहीं है, बल्कि मौके पर ही समाधान के आदेश देना इसकी सबसे बड़ी खासियत है।

पालिकाध्यक्ष मालती का अनोखा अभियान: स्नेह मिलन, मुस्कान और समाधान

अंकित गुप्ता ने साफ कहा “जनता की आकांक्षाएँ ही हमारी प्राथमिकता हैं। उनकी समस्याओं का समाधान करना हमारा पहला कर्तव्य है और इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” इस मौके पर सभासद दद्दू गुप्ता, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

होलिका दहन के साथ ही रंगों का पर्व उल्लास के वातावरण में शुरू

यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर कुल 57.98 प्रतिशत हुआ मतदान, लखनऊ में 52.23 प्रतिशत वोटिंग, बाराबंकी रहा सबसे आगे

City News Uttar Pradesh

विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, छह माह पहले हुई थी शादी

City News Uttar Pradesh

बांदा में घर पर सो रहे अकाउंटेंट की गला काटकर हत्या, बिस्तर पर मिला लहूलुहान शव

City News Uttar Pradesh

सावधान हो जायें : तनाव को दिमाग में ज्यादा न टिकने दें, वरना बना लेगा स्थायी जगह

भाजपा नेता के भाई का नदी में उतराता मिला शव: तीन दिन से था लापता

ब्रेकिंग न्यूज़