

- विनोद मिश्रा
बांदा। दीपावली के अवसर पर जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने एक ‘बड़ा तोहफा’ दिया है। मंत्री ने अपने क्षेत्र के ‘किसानों को राहत’ देते हुए 24 करोड़ रुपये की लागत से ‘जौहरपुर पंप कैनाल’ और ‘ब्रार्ज के नवनिर्माण’ को शासन सें ‘मंजूर’ करा दिया है। यह ‘महत्वाकांक्षी परियोजना’ अगले दो वर्षों में पूरी की जाएगी, जिससे सैकड़ों किसानों को फिर से सिंचाई सुविधा का लाभ मिल सकेगा। जौहरपुर पंप कैनाल जिले के तिंदवारी विकासखंड के ग्राम जौहरपुर में यमुना नदी के बाएं तट पर स्थित है। इसका निर्माण वर्ष 1971 में किया गया था। उस समय इस प्रणाली के तहत जौहरपुर, बरेठीकला, बेंदा और दतरौली आदि गांवों को इस पंप नहर सें सिंचाई का पानी मिलता था। हजारों बीघा कृषि भूमि की सिंचाई होती थी।

हालांकि समय के साथ यमुना नदी का प्रवाह खिसक जाने के कारण पंप नहर की हेड से नदी की जलधारा लगभग 750 मीटर दूर हो गई, जिससे नहर प्रणाली पूरी तरह प्रभावित हो गई। जल वितरण तंत्र जर्जर हो गया और आसपास के दर्जनों गांवों को वर्षों से सिंचाई सुविधा नहीं मिल पा रही थी। इन्हीं हालातों को देखते हुए जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने इस परियोजना के पुनर्निर्माण और पुनर्स्थापन का प्रस्ताव शासन को दिया था। अब शासन स्तर पर इस योजना को मंजूरी मिल गई है। कुल 24 करोड़ रुपये की लागत से नहर की हेड को पुनर्स्थापित किया जाएगा और पूरी नहर प्रणाली का जीर्णोद्धार होगा।

नई तकनीकी व्यवस्था के तहत अब यमुना नदी के डाउन स्ट्रीम बेंदा घाट की ओर लगभग 900 मीटर की दूरी पर नए सिरे से जल प्रवाह सुनिश्चित किया जाएगा, जहाँ पूरे साल पानी उपलब्ध रहता है। इससे नहर को लगातार जल आपूर्ति मिलती रहेगी। मंत्री रामकेश ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के किसानों के लिए नई उम्मीद लेकर आएगी। अब तक जो खेत सूखेपन की मार झेल रहे थे, वहाँ दोबारा ‘हरियाली’ लौटेगी। उन्होंने कहा, “किसानों की तकदीर बदलना और सिंचाई के हर स्रोत को पुनर्जीवित करना हमारी प्राथमिकता है। यह योजना उसी दिशा में एक ठोस कदम है।” शासन से धनराशि जारी होते ही नवीनीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
