- विनोद मिश्रा
महोबा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कहा की किसानों के सशक्तीकरण और उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए मोदी सरकार ने पिछले दस वर्षों में जितने कार्य किए हैं, उतने पहले कभी नहीं हुए।

मोदी सरकार की कृषि हितैषी योजनाएं आज किसानों की असली शक्ति बनी है। किसानों, पिछड़ों, गरीबों, शोषितों और वंचितों को सम्मान, स्वाभिमान और उनको समाज में बराबरी का दर्जा देने का काम मोदी सरकार ने किया है।

जल शक्ति राज्य मंत्री यहां अन्नदाता किसान सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। राज्य मंत्री निषाद ने कहा कि नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत दुनिया का सिरमौर बन जाएगा। देश को समृद्धशाली व गौरवशाली बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करना जरूरी है।

भाजपा सरकार ने किसानों को सम्मान निधि देकर उनकी उपज दोगुनी करने के साथ ही एमएसपी पर खरीद शुरू की। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें किसानों के विकास के लिए नई-नई तकनीकों के माध्यम से दिशा और दशा बदलकर कृषि प्रधान देश की प्रथम पायदान पर लाना चाहती है। सम्मेलन को भाजपा प्रत्याशी सांसद पुष्पेन्द्र सिंह नें भी संबोधित किया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
