- विनोद मिश्रा
बांदा। गाड़ी खरीदने के झांसे में फंसकर युवक ठगी का शिकार हो गया। जालसाज के खाते में एक लाख से अधिक की रकम भी डाल दी। जब उसे गाड़ी नहीं मिली तो फरियाद लेकर पीड़ित आईजी की चौखट में पहुंचा। दुखड़ा सुनने के बाद आईजी ने मुकदमा दर्ज किए जाने के आदेश दिए है।

पीड़ित चांद बाबू पुत्र मुनीर बक्स निवासी ग्राम चौसड़ थाना बिसंडा ने फेसबुक पर एक गाड़ी खरीदने के लिए किसी अज्ञात को संदेश भेजा। जिसके बाद पीड़ित चांद बाबू के मोबाइल पर अमित पांडेय नामक व्यक्ति ने गाड़ी बेचने हेतु फोन किया और अपने को सीआईएफएस में नियुक्त कर्मचारी बताया। जिसकी बातों में विश्वास कर उसने कई किस्तों में अभियुक्त द्वारा बताए गए खाते में एक लाख 99 हजार 499 रुपये डाल दिए।

जब पीड़ित को अपने साथ साइबर ठगी होने का पता चला तो वह पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के सत्यनारायण के कार्यालय पहुंचा और अपने साथ हुई ठगी के बारे में पूरी जानकारी दी। जिसे गंभीरता से लेते हुए आईजी ने साइबर क्राइम पुलिस थाना चित्रकूटधाम परिक्षेत्र को तत्काल मुकदमा पंजीकृत करने के निर्देश दिए। जिस पर साइबर क्राइम थाने में उक्त घटित घटना के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

उधर क्षेत्राधिकारी नगर/नोडल अधिकारी साइबर क्राइम पुलिस राकेश कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम मो. फहीम अख्तर द्वारा लोगों से अपील की गई है कि ऑनलाइन खरीददारी हमेशा प्रमाणित साइट/संस्थानों से करें। कभी किसी प्रलोभन में न आए, अपनी गोपनीय सूचना कभी किसी को न दें। साइबर अपराध से बचाव सिर्फ जागरूकता से ही संभव है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
