30.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

आयुक्त दिनेश सिंह को आया गुस्सा : एयरपोर्ट व बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की गति हो तेज …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विकास की चल रही धीमी चाल को लेकर चित्रकूट धाम मंडल के कमिश्नर काफी गुस्से में हैं। चित्रकूट के देवांगना घाटी में बन रहे एयरपोर्ट व बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर हाल में इसका निर्माण तय समय सीमा में किया जाए। इसके लिए अगर जरूरत पड़े तो दिन रात काम करें। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे को हर हाल में दिसंबर माह में पूरा कर करना है।


आयुक्त दिनेश कुमार सिंह ने निर्माण की प्रगति को लेकर समीक्षा की। महोबा और हमीरपुर में एक्सप्रेस वे की प्रगति अच्छी पाए जाने पर वहां के एडीएम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एयरपोर्ट का निर्माण धीमी गति से मिलने की बात सामने आई, वहां भी तीन शिफ्ट में कार्य करने के निर्देश दिए।


मयूर भवन सभागार में चारों जिलों के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व संबंधित अधिकारियों के साथ कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह ने बिदुवार समीक्षा की। मंडलायुक्त ने एक्सप्रेस वे निर्माण को लेकर चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर जिलों के संबंधित अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए कि हर हाल में कार्य को दिसंबर माह तक पूरा करें।

उन्होंने कार्य में आने वाली समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। निर्देश दिए कि अपर जिलाधिकारियों के साथ लगकर कार्य को पूर्ण कराया जाए। चित्रकूट और बांदा में कुछ जगह पर जमीन नहीं मिल पाने की बात सामने आई तो जो भी समस्या या विवाद हों, उसे हल किए जाने के निर्देश दिए।


आयुक्त ने कहा कि जरूरत पड़े तो और अधिक श्रमिकों को लगाया जाए। कार्य लगातार 24 घंटे तीन शिफ्ट में चले। उम्मीद जताई कि 31 दिसंबर तक एक्सप्रेस वे का कार्य लगभग पूर्ण हो जाएगा। जनपद चित्रकूट में एयरपोर्ट के निर्माण के संबंध में पाया कि अभी कार्य धीमी गति से है। यहां भी तीन शिफ्ट में कार्य करने के निर्देश दिए।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खाकी की चाहत : महोबा में पुलिस भर्ती परीक्षा देने पहुंचा दूल्हा, अनोखा नजारा देख आश्चर्य में पड़े सब

City News Uttar Pradesh

भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू की ‘अनभिज्ञता’ उजागर: विपक्ष का तंज, वादे पर खरे उतरे तो होगा स्वागत

City News Uttar Pradesh

मकर संक्रांति पर ‘जीवंत’ हुई ‘तुलादान’ की सदियों पुरानी परंपरा: घर-घर गूंजे मंत्रोच्चार

City News Uttar Pradesh

बुन्देलखंड-कानपुर क्षेत्र में पंचायत चुनाव में भाजपा दिखायेगी दम, वन गई रणनीति…

City News Uttar Pradesh

विश्वकर्मा सम्मान में रजत सेठ नें वितरित किये टूल किट : लाभार्थी हुये अति अविभूत

अंकित बासू बनें ‘ब्रांड’: कुर्सी से पहले ‘दिल’ लिया जीत, कर्तव्य निष्ठा बनी चर्चा

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़