City News Uttar Pradesh
मकर संक्रांति पर 'जीवंत' हुई 'तुलादान' की सदियों पुरानी परंपरा: घर-घर गूंजे मंत्रोच्चार
उत्तर प्रदेश

मकर संक्रांति पर ‘जीवंत’ हुई ‘तुलादान’ की सदियों पुरानी परंपरा: घर-घर गूंजे मंत्रोच्चार

मकर संक्रांति पर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || रामकेश निषाद ( जल शक्ति राज्य मंत्री - उत्तर प्रदेश सरकार ) विज्ञापन

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर बांदा में आस्था, परंपरा और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। गुरुवार को जिले भर में “तुलादान की प्राचीन परंपरा” पूरे विधि-विधान के साथ निभाई गई। इस अवसर पर तराजू की पूजा-अर्चना और आरती के उपरांत तुलादान कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवारों ने भाग लिया।

मकर संक्रांति पर 'जीवंत' हुई 'तुलादान' की सदियों पुरानी परंपरा: घर-घर गूंजे मंत्रोच्चार

मकर संक्रांति के दिन किए जाने वाले तुलादान को अत्यंत फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन तुला दान करने से ग्रह-नक्षत्र शांत रहते हैं और पूरे एक वर्ष तक परिवार को रोग, दोष, बाधा और विपत्तियों से मुक्ति मिलती है। इसी आस्था के चलते जोशी समुदाय के लोग सुबह से ही बड़े-बड़े पारंपरिक तराजू लेकर घर-घर पहुंचे और विधिवत रूप से यह धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। प्राचीन परंपराओं के अनुसार तुलादान कार्यक्रम अतर्रा तहसील क्षेत्र में विशेष रूप से प्रचलित है। यहां मकर संक्रांति के दिन यह परंपरा पूरे श्रद्धाभाव के साथ निभाई जाती है।

मकर संक्रांति पर 'जीवंत' हुई 'तुलादान' की सदियों पुरानी परंपरा: घर-घर गूंजे मंत्रोच्चार

प्रत्येक घर में पहले तराजू को खड़ा कर उसकी पूजा की गई, मंत्रोच्चार के साथ आरती उतारी गई और हवन आदि धार्मिक क्रियाएं संपन्न की गईं। पूजा के उपरांत परिवार के पुरुष वर्ग के व्यक्ति को तराजू के एक पलड़े में बैठाया गया, जबकि दूसरे पलड़े में उसके वजन के बराबर गेहूं, चावल, गुड़ एवं अन्य खाद्य सामग्री रखी गई। मंत्रोच्चार के बीच जैसे ही दोनों पलड़े संतुलित हुए, उसी सामग्री को दान स्वरूप जोशी समाज को सौंप दिया गया। तुलादान कार्यक्रम के समापन पर जोशी को टीका लगाकर, दक्षिणा और इच्छानुसार नगद धनराशि प्रदान कर ससम्मान विदा किया गया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : बहुचर्चित हत्या कांड : तीन दिन बाद भी अभियुक्त पुलिस पकड़ से दूर।

City News Uttar Pradesh

Banda : अब रिपोर्ट का नहीं होगा इंतजार, कोरोना वायरस लक्षणयुक्त व्यक्ति को तुरंत मिलेगा उपचार …

City News Uttar Pradesh

अतर्रा कस्बे के “अत्रि” नगर में जलभराव की “अति”: टेंडर में भी “ठेंगा”

City News Uttar Pradesh

भाजपा सांसद की गालियों से आहत दानिश से मिले राहुल: घर जाकर लगाया गले, कैप्शन में लिखा- नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान

City News Uttar Pradesh

गणित मेले में रामानुजन को किया याद, छात्रों ने दिखाया हुनर

City News Uttar Pradesh

युवती का कमरे में फंदे से लटकता मिला शव, छोटी बहन की शादी की बात चलने से रहती थी गुमसुम

ब्रेकिंग न्यूज़