City News Uttar Pradesh
अंकित बासू बनें 'ब्रांड': कुर्सी से पहले 'दिल' लिया जीत, कर्तव्य निष्ठा बनी चर्चा
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

अंकित बासू बनें ‘ब्रांड’: कुर्सी से पहले ‘दिल’ लिया जीत, कर्तव्य निष्ठा बनी चर्चा

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राजनीति में “कुर्सी तो बहुत लोग ढूंढते” हैं, पर “जनता के दिल” में जगह कुछ ही बना पाते हैं। पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू ने बिना कुर्सी के ही “बांदा का दिल” जीत लिया है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और जनप्रियता ऐसी कि विरोधी भी दबी जुबान से कहते हैं कि “लड़का दम” रखता है।

अंकित बासू बनें ब्रांड: कुर्सी से पहले 'दिल' लिया जीत, कर्तव्य निष्ठा बनी चर्चाअंकित बासू का दिन “जनता से शुरू होता है और जनता पर खत्म” होता है। नाली जाम हो या पानी का टैंकर न आए। स्ट्रीट लाइट बंद हो या सफाई में ढील। “फोन उठाते ही बासू हाजिर”। लोग कहते हैं कि प्रतिनिधि कम, परिवार का सदस्य ज्यादा लगता है। यही कर्तव्यनिष्ठा उन्हें भीड़ से अलग करती है। दफ्तर में कम,गलियों में ज्यादा दिखते हैं।

अंकित बासू बनें ब्रांड: कुर्सी से पहले 'दिल' लिया जीत, कर्तव्य निष्ठा बनी चर्चा अंकित बासू का फॉर्मूला साफ है। जनसेवा ही मेरा संकल्प, जनकल्याण ही मेरा उद्देश्य। सदैव जनता की सेवा और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु समर्पित रहना मेरा कर्तव्य है। यह “डायलॉग नहीं, इनकी डेली रूटीन” है। बुजुर्ग का पेंशन फॉर्म भरवाना हो या बच्चे का एडमिशन कराना हो। बासू भाई सबसे “आगे खड़े” मिलते हैं। इसी “अंदाज ने उन्हें बांदा का जनप्रिय चेहरा” बना दिया है। अंकित बासू कहते हैं कि “जनता का विश्वास मेरी ताकत है, उनकी सेवा मेरा धर्म है और बांदा नगर का विकास मेरा लक्ष्य” है। जनता भी जवाब देती है कि “विश्वास तो है ही,अब आशीर्वाद” भी है। चाय की टपरी से लेकर व्यापारी की बैठक तक एक ही बात। “प्रतिनिधि रहते इतना काम, तो अध्यक्ष बने तो शहर चमका” देंगे।

अंकित बासू बनें ब्रांड: कुर्सी से पहले 'दिल' लिया जीत, कर्तव्य निष्ठा बनी चर्चाअंकित बासू की लोकप्रियता का ग्राफ रोज ऊपर जा रहा है। त्योहार में मदद, गर्मी में प्याऊ, बारिश में जलभराव की निकासी। हर मौके पर सबसे पहले पहुंचते हैं। “युवा फैन हैं तो बुजुर्ग दुआ” देते हैं। महिलाएं कहती हैं कि “घर का बेटा जैसा ख्याल” रखते हैं। फिलहाल “बांदा की सियासत में अंकित बासू का नाम ब्रांड” बन चुका है। कर्तव्यनिष्ठा ऐसी कि फाइल से पहले जनता की फरियाद सुनते हैं। जनप्रियता ऐसी कि “चुनाव से पहले ही जनता अध्यक्ष मान” चुकी है। अब सबकी नजर आने वाले चुनाव पर है। जनता का आशीर्वाद वोट में बदलेगा या नहीं, पर इतना तय है कि बासू ने “दिलों की कुर्सी” पर कब्जा जमा लिया है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री नन्दी बोले: ‘विकसित भारत’ की ‘नींव’ बनेगा ‘रोजगार गारंटी मिशन’

City News Uttar Pradesh

बालू खनन की आड़ में करोड़ों की ठगी: डीएम-एसपी से शिकायत के बाद हड़कंप, रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

फूल मार्केट बना ‘अतिक्रमण की जड़’: वाहनों की पार्किंग से चौक बाजार में ‘जाम का जाल’

City News Uttar Pradesh

दुष्कर्म पीड़िता पर तेजाब फेंकने की धमकी: मुकदमा वापसी का बना रहे दबाव, मुकदमा दर्ज

विधायक प्रकाश की पहल पर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त होने की हुई कवायद

मंत्री रामकेश की चौपाल में हुई जनता-जनार्दन की बात: बनाये गये सदस्य

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़