City News Uttar Pradesh
बांदा पुलिस हिरासत में मौत पर हाई कोर्ट हुआ सख्त : एक सप्ताह में मंगा जवाब
उत्तर प्रदेश

बांदा पुलिस हिरासत में मौत पर हाई कोर्ट हुआ सख्त : एक सप्ताह में मंगा जवाब

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पुलिस हिरासत में हुई लवकुश की मौत मामले में उच्च न्यायालय ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पुलिस को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अन्दर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।

शासकीय अधिवक्ता की हैरानी भरी लापरवाही से डीएम को जारी हुआ वारंट

मामला थाना अतर्रा का है। तत्कालीन उप निरीक्षक प्रदीप कुमार एक अन्य पुलिस कर्मी के साथ राजनगर अतर्रा निवासी लवकुश को मोबाइल चोरी के इल्जाम में घर से पकड़ कर ले गए था। दूसरे दिन लवकुश का शव रेलवे लाइन के पास मिला था। लवकुश की मां नें पुलिस पर आरोप लगाया था कि उप निरीक्षक प्रदीप कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर बेटे की हत्या कर दी। शव रेलवे लाइन के पास फेक दिया। उसी समय कल्ली ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की मांग की थी।

बांदा पुलिस हिरासत में मौत पर हाई कोर्ट हुआ सख्त : एक सप्ताह में मंगा जवाब

विद्याधाम सामिति के मंत्री राजा भइया ने बताया कि मामला बहुत गम्भीर था। उस समय पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही किया। उच्च न्यायालय प्रयागराज में अपील की गई थी। इस मामले को उच्च न्यायालय ने गम्भीरता से लेते हुए कहा है कि पुलिस अभिरक्षा में मौत का मामला गम्भीर प्रकृति का है। पुलिस को उक्त प्रकरण में एक सप्ताह में अपना जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मानसून ने तोड़ी ‘गर्मी’ की जकड़न: शहर में सुकून, किसानों के माथे पर ‘चिंता’ की लकीरें

City News Uttar Pradesh

आयोग ने खींची ‘अफसरों की लगाम’ : शासन की योजनाएं कागज़ों में नहीं, ज़मीन पर दिखें

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ समिति की समीक्षा बैठक में डीएम हुये कठोर : मिली सेवाओं में लापरवाही !

यूपी : रोडवेजकर्मियों को दस फीसदी डीए की मंजूरी, प्रमुख सचिव ने दिए निर्देश, 21 जुलाई से मिलेगा 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता

Banda : प्रधानमंत्री आवास योजना: लाभार्थियों के खाते में भेजी गई धनराशि, विधायक व जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने दिए प्रमाण पत्र…

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें सड़क हादसे में पांच मौतों पर जताया दुख

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़