City News Uttar Pradesh
"डेंगू पहलवान" बना "बांदा केसरी" स्वास्थ विभाग "चित्त"
उत्तर प्रदेश

“डेंगू पहलवान” बना “बांदा केसरी” स्वास्थ विभाग “चित्त”

  • विनोद मिश्रा

बांदा। संचारी रोगो में विशेष कर डेंगू, स्वास्थ विभाग के विरुद्ध ताल ठोंक “बांदा केसरी” बन गया है। डेंगू मच्छर के डंक के “दांव” के आगे स्वास्थ बिभाग “अखाड़े” में पस्त सा है। हांफ रहा है, पर “डेंगू पहलवान” का वह बाल बांका नहीं कर पा रहा !बांदा में डेंगू पहलवान “रक्तबीज” दानव का सा रूप लें “संघारक” बन गया है।

"डेंगू पहलवान" बना "बांदा केसरी" स्वास्थ विभाग "चित्त"
“Banda Kesari” became “Dengue wrestler” Health Department “Chitta”

जनपद संचारी रोगों के सामने स्वास्थ बिभाग “लतियण लाचार पहलवान” साबित है। बीमारियों का प्रकोप थम नहीं रहा है। पहले कोरोना से जनपदवासी परेशान रहे हैं। अब इस समय डेंगू का जानलेवा जोर है। जिले में अभी तक सरकारी आकड़ों में सौ मरीज पाजिटिव मिल चुके हैं। कई की मौतों की भी जानकारी है। डेंगू से पीड़ितों के मिलने में इस बार चार वर्षों का रिकार्ड टूटा है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि रोक लगाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इन प्रयासों का कोई असर नहीं दिख रहा है। डेंगू मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं।

"डेंगू पहलवान" बना "बांदा केसरी" स्वास्थ विभाग "चित्त"
“Banda Kesari” became “Dengue wrestler” Health Department “Chitta”

इस वर्ष डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। पाजिटिव मिल चुके मरीजों की संख्या सैकड़ा का आंकड़ा पार करने के नजदीक पहुंच गई है। गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल व मेडिकल कालेज में भर्ती कराया जा रहा है। जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर उन्हें अलग से चिकित्सकों की देखरेख में उपचार दिया जा रहा है। वर्ष 2017 से 2022 तक के डेंगू मरीजों के आंकड़ों में नजर डाली जाए तो इन पांच वर्षों में कभी भी इतने मरीज पाजिटिव नहीं मिले हैं।

add
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मानें तो बांदा जिले में टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में बचाव के उपाय लोगों को बताने के साथ, लार्वा निरोधी दवा का छिड़कांव, मरीजों की स्लाइड बनाना व फागिग आदि का कार्य कर रही हैं। पीएचसी व सीएचसी स्तर पर टीमें लगाई गई हैं, लेकिन इन सबके बावजूद डेंगू के मरीजों के मिलने में कोई कमी नहीं आ रही है। जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार का दावा है की जहां भी पाजिटिव मरीज मिलते हैं वहां टीमें भेजकर लोगों को बचाव की जानकारी दी जाती है। बुखार पीड़ितों को चिहित कर बचाव कार्य किए जा रहे हैं, लेकिन दावे फिलहाल रेत के महल की तरह ढेर हैं।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आतंकी संगठन ने दी अयोध्या राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, खुफिया तंत्र अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा

डीएम ने किया धान खरीद केन्द्र एवं नगर पंचायत का निरीक्षण: दिये कड़े निर्देश

दो पक्ष में खूनी संघर्ष में आठ लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस

City News Uttar Pradesh

महाराजा खंगार जयंती को विधायक प्रकाश नें सराहा: शोभा यात्रा आकर्षण का बनी केंद्र

City News Uttar Pradesh

Nepal News: नेपाल में खोला गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, देश में कर्फ्यू अब भी जारी

Admin

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें कहा उजरेहटा विकास में होगा उज्जवल: गांवों का विकास प्राथमिकता

ब्रेकिंग न्यूज़