24.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
पुलिस और इनामी हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़, दाहिने पैर में गोली मारकर पुलिस ने दबोचा, पिस्टल बरामद
उत्तर प्रदेश

पुलिस और इनामी हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़, दाहिने पैर में गोली मारकर पुलिस ने दबोचा, पिस्टल बरामद …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा के शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बाईपास जंगल में पुलिस और बदमाश की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलिया चलने से इलाके में दहशत फैल गई। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

स्वाट टीम व कोतवाली पुलिस को 25 हजार के ईनामी बदमाश 32 वर्षीय अंतू उर्फ अमित सोनी निवासी मुहल्ला नुनिया मोहाल के छिपे होने की सूचना मिली थी। शनिवार दोपहर वहां संयुक्त टीम ने घेराबंदी की तो हिस्ट्रीशीटर अंतू ने पुलिस टीम पर पिस्टल से फायरिंग करना शुरू कर दिया।

पुलिस और इनामी हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़, दाहिने पैर में गोली मारकर पुलिस ने दबोचा, पिस्टल बरामद

जवाब में पुलिस टीम ने भी खुद को बचाते हुए करीब चार राउंड गोली चलाई। इसमें ईनामी बदमाश दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस और इनामी हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़, दाहिने पैर में गोली मारकर पुलिस ने दबोचा, पिस्टल बरामद

एसपी अभिनंदन ने बताया कि उसके ऊपर करीब 20 से ज्यादा चोरी, लूट व डकैती के मुकदमें जनपद के अलग-अलग थाने में दर्ज हैं। पुलिस टीम ने पिस्टल व कई कारतूस बरामद किए हैं।


बताते चलें कि मुहल्ला तुलसी नगर में पखवाड़ा भर पहले फौजी के घर से लाखों के जेवर-नकदी के साथ पिस्टल चोरी गई थी। घटना के पर्दाफाश के लिए स्वाट व कोतवाली पुलिस संयुक्त रूप से काम कर रही थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर कई लोगों को अब तक उठाया है। उनसे पूछताछ में पुलिस को ईनामी बदमाश के मवई बाईपास में होने की सूचना मिली थी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी: दीपावली पर एक हजार करोड़ की शराब पी गए प्रदेश के लोग, अकेले इस शहर में 50 करोड़ की हुई बिक्री

City News Uttar Pradesh

सती होने की तमन्ना नहीं हुई पूरी : तंत्र-मंत्र और चमत्कार में दंपति की गई जान !

बदलता मौसम बना मुसीबत: मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, अस्पताल खुलते ही मरीजों की लग रही लंबी लाइन

City News Uttar Pradesh

देश के नवनिर्माण में शिक्षकों का अहम योगदान : राजेश दीक्षित …

City News Uttar Pradesh

बांदा : लापता व्यवसायी का शव बृहस्पति कुंड में मिला, लगाया जाम …

City News Uttar Pradesh

यूपी बन जायेगा दुबई : बलिया में मिला अकूत तेल का भंडार, खुदाई शुरू

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़