
- विनोद मिश्रा
बांदा। नौकरी के नाम पर पोर्टल-पोर्टल भटकने वाले युवाओं का इंतजार खत्म। सेवायोजन विभाग ने बेरोजगारों की सबसे बड़ी दिक्कत को खत्म करने की तैयारी कर ली है। अब सरकारी, आउटसोर्स और प्राइवेट नौकरी के लिए अलग-अलग पोर्टल होंगे। यानी जो चाहिए वही मिलेगा, बिना झंझट के। अभी तक एक ही वेबसाइट पर सभी तरह की भर्तियां होने से युवा परेशान थे। सरकारी नौकरी ‘सर्च’ करो तो आउटसोर्स निकल आता था, प्राइवेट ढूंढो तो सरकारी फॉर्म। समय बर्बाद, नेट बर्बाद।
नई व्यवस्था में अब जरूरत के हिसाब से सीधा रजिस्ट्रेशन होगा। इससे सही नौकरी तक पहुंचना पहले से 10 गुना आसान हो जाएगा और आवेदन करने में लगने वाला समय भी बचेगा। मंडलीय सेवायोजन कार्यालय के आंकड़े बताते हैं कि मंडल में 95,576 बेरोजगार पंजीकृत हैं। बांदा 29,040। चित्रकूट 22,780, हमीरपुर 21,172 । महोबा 22,884 सिर्फ बांदा जिले में ही 65 हजार से ज्यादा युवा रजिस्टर्ड हैं। ‘नई व्यवस्था’ इन सभी के लिए ‘गेम-चेंजर’ साबित होगी।
विभाग की वेबसाइट पर अब सरकारी विभागों और आउटसोर्स एजेंसियों के माध्यम से होने वाली भर्तियों के लिए पंजीकरण किया जाएगा। वहीं निजी कंपनियों, उद्योगों और अन्य निजी संस्थानों में नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं को रोजगार संगम पोर्टल पर अलग से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। अधिकारियों का कहना है कि पोर्टल अलग-अलग होने से अभ्यर्थियों को अपनी पसंद की वैकेंसी तुरंत मिलेगी और गलत फॉर्म भरने की गलती भी नहीं होगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
