23.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
शौर्य, समर्पण और बलिदान को सलाम: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश

शौर्य, समर्पण और बलिदान को सलाम: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  •  विनोद मिश्रा

बांदा। कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस जवानों 9की वीरता और समर्पण को नमन करते हुए पुलिस लाइन में ‘पुलिस स्मृति दिवस’ बड़ी गरिमा के साथ मनाया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस. और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल की अगुवाई में आयोजित परेड में, अमर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया गया।

शौर्य, समर्पण और बलिदान को सलाम: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि

सुबह से ही पुलिस लाइन का वातावरण अनुशासन और सम्मान से भरा रहा। सजी-धजी टुकड़ियों की परेड के बीच जब शहीदों के नाम पुकारे गए, तो पूरा मैदान “शहीद अमर रहें !” के नारों से गूंज गाया। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस महानिदेशक द्वारा भेजे गए संदेशों को सभी पुलिसकर्मियों तक पहुंचाया।

शौर्य, समर्पण और बलिदान को सलाम: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि

संदेशों में कहा गया कि “उत्तर प्रदेश पुलिस के शौर्य और त्याग की परंपरा सदैव अमर रहेगी। हर शहीद का बलिदान पुलिस परिवार के लिए प्रेरणा है।” इसके साथ ही डीआईजी ने विगत एक वर्ष के दौरान देशभर में शहीद हुए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की शौर्यगाथाएं सुनाईं।

शौर्य, समर्पण और बलिदान को सलाम: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस. और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया। उनके त्याग और परिवार के धैर्य को सलाम किया।

शौर्य, समर्पण और बलिदान को सलाम: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने थाना फतेहगंज क्षेत्र के बघेलाबारी में शहीद हुए पुलिसकर्मियों की स्मृति में पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यह दिवस हर वर्ष 21 अक्टूबर को उन वीर सपूतों की स्मृति में मनाया जाता है, जिन्होंने कर्तव्य पथ पर अपना जीवन समर्पित कर दिया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट मंडल के बदले डीआईजी, एसके भगत का हुआ तबादला, विपिन कुमार मिश्रा होंगे नए डीआईजी

बांदा में आई जन आशीर्वाद यात्रा : जन सैलाब नें दिया “प्यार ही प्यार” ! …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का प्रयास: बुंदेलखंड में दौड़ेगी मार्ग विकास की रफ्तार

Banda : पूर्व बीडीसी सदस्य के घर लाखों डकैती,बंधक बना बरपाया कहर …

City News Uttar Pradesh

बांदा में सिल्पाही बालू खदान अवैध खनन का बन गई शैतान ? प्रशासन की शह पर डकैती ?

City News Uttar Pradesh

जज्बे को सलाम : बीमारी हालत में जूझ रही “एएनएम” कोरोना ड्यूटी को दे रहीं “अंजाम”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़