25 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: वाहनों पर कसा शिकंजा, 5 ऑटो सीज, 15 का चालान
उत्तर प्रदेश

परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: वाहनों पर कसा शिकंजा, 5 ऑटो सीज, 15 का चालान

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडी समिति क्षेत्र में अनधिकृत रूप से संचालित हो रहे यात्री वाहनों पर परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 ऑटो वाहनों को सीज कर दिया और 15 वाहनों का चालान किया। जिससे वाहनों के संचालकों में खलबली मच गई है। यह कार्रवाई पीटीओ रामसुमेर यादव और एआरएम रोडवेज मुकेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में संयुक्त अभियान के तहत की गई।

परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: वाहनों पर कसा शिकंजा, 5 ऑटो सीज, 15 का चालान

बुधवार को मंडी समिति पुलिस चौकी के पास यात्री वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान कई वाहन बिना परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र और वैध दस्तावेजों के सड़कों पर चलते पाए गए। इन वाहनों को तत्काल सीज कर दिया गया और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर चालान किया गया।

परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: वाहनों पर कसा शिकंजा, 5 ऑटो सीज, 15 का चालान

पीटीओ रामसुमेर यादव ने बताया कि सड़कों पर अनधिकृत रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ विभाग सख्त कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने वाहन मालिकों और चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के दस्तावेज सही करवा लें।

परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: वाहनों पर कसा शिकंजा, 5 ऑटो सीज, 15 का चालान

नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। परिवहन विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि बिना वैध दस्तावेज और परमिट वाले वाहनों को सड़कों पर न चलाया जाए। पकड़े जाने पर न केवल चालान किया जाएगा, बल्कि वाहन सीज भी किए जाएंगे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुक्त और डीएम नें किसानों को आमदनी बढ़ाने का दिया “कृषि मंत्र” …

City News Uttar Pradesh

बांदा में बादलों की ‘बगावत’: नौतपा को धूल चटाई, फुहारों ने किया जनजीवन में संचार

City News Uttar Pradesh

राजा भइया के अंदाज में गूंजा ‘बुंदेलखंड’ का ‘दर्द’: मानपुर में ‘हरियाली और हक’ की हुंकार

City News Uttar Pradesh Desk

फूल मार्केट बिखेर रहा ह़ै अतिक्रमण की खुशबू : वाहनों का बन गया पार्किंग स्थल

City News Uttar Pradesh

बांदा में थाने के पास खून से लथपथ पड़ा मिला मजदूर, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप …

City News Uttar Pradesh

धार्मिक स्थल की सफाई व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल: प्रशासन की निष्क्रियता पर नाराजगी

ब्रेकिंग न्यूज़