29.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बुन्देलखंड-कानपुर क्षेत्र में पंचायत चुनाव में भाजपा दिखायेगी दम, वन गई रणनीति…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला पंचायत चुनाव भाजपा पार्टी स्तर पर दमदारी से लड़ेगी। इसकी रणनीति तैयार कर ली गई हैं।पंचायत चुनाव में दबदबा कायम करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की बुंदेलखंड- कानपुर क्षेत्र कमेटी ने प्रदेश के निर्देश पर 10 जनवरी से लेकर 15 मार्च तक का रोड मैप तैयार किया है। इसके तहत गांव-गांव में प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक होगी और लोगों के बीच प्रदेश सरकार के कार्यों की जानकारी दी जाएगी।

Daya shankar singh
लोगों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करने का भी प्रयास होगा। बुन्देलखंड-कानपुर क्षेत्र के 17 जिलों में पार्टी की जीत का परचम कैसे फहरे इसकी जिम्मेदारी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पंचायत चुनाव के क्षेत्रीय प्रभारी दया शंकर सिंह को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को सौपी है। बांदा के सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें अनौपचारिक बात-चीत में बताया की 25 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से शुरू किए जाने वाले किसान संवाद कार्यक्रम को बुंदेलखंड-कानपुर क्षेत्र के सभी जिलों एवं सभी ब्लॉकों में स्क्रीन लगाकर प्रसारित किया जाएगा।


सभी जिला अध्यक्ष, जिला संयोजक, सहसंयोजक, मंडल संयोजक, ब्लॉक संयोजक किसान साथियों को कार्यक्रम से जोड़ेंगे। इसके साथ ही 10 जनवरी से 25 जनवरी तक हर गांव में 50-50 प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। ब्लॉक संयोजक स्तर के कार्यकर्ता व मंडल स्तर के पदाधिकारी ग्राम सभा में प्रवास करेंगे।

एक फरवरी से 10 फरवरी तक प्रत्येक ब्लॉक स्तर व ग्राम सभा में लाभार्थी संपर्क अभियान की योजना बैठक होगी। 21 फरवरी से 15 मार्च तक जिला पंचायत स्तर पर मतदाता सम्मेलन होगा। इसमें प्रदेश स्तर के नेता शामिल होंगे। दूसरी और प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह नें बताया कि जिला पंचायत स्तर पर भाजपा अपना अधिकृत प्रत्याशी उतारेगी। औऱ हम जीत का परचम फहराने में कामयाब होगें।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री संजय की सियासी हुंकार: मछुआरे अब सिर्फ ‘शिकारी’ नहीं, सत्ता के भी बनेंगे रणनीतिकार !

City News Uttar Pradesh

शहीद दिवस पर ‘गांधी विचारों’ को कांग्रेसजनों का स्मरण: गूंजा सत्य और अहिंसा का संदेश

City News Uttar Pradesh

भाजपा के आरिफ : मुस्लिम समाज को को बना रहे पार्टी का मुरीद

वरिष्ठ पत्रकार रामजी गुप्ता का निधन :पत्रकारों में शोक की लहर

City News Uttar Pradesh

News : महिला सब इंस्पेक्टर ने की आत्महत्या, पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट

City News Uttar Pradesh

तस्करी : करोड़ों की मटर एंव विदेशी सुपाड़ी गई पकड़ी…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़