- विनोद मिश्रा
बांदा । डीएम आनंद सिंह का प्रयास सफल रहा तो जिले के तालाब बन जायेगे “पिकनिक स्पाट ” औऱ तालाबों की सुंदरता मन को आनंदित करने लगेगी। दरअसल तालाब शहरी हों या गांव का, लेकिन कब्जा व खरपतवार इनके संरक्षण में सबसे बड़ी चुनौती है। ग्रामीण क्षेत्र की बात करें तो सरकारी आंकड़े में 22 सौ से अधिक तालाब दर्ज हैं। इनमें कई ऐसे भी हैं जिनका आकार ही छोटा हो गया है। इन हालातों पर अब डीएम आनंद एक्शन की तैयारी में है। इसके चलते पंचायतीराज विभाग नें तालाबों को कब्जे से मुक्त कराने व इनके सुंदरीकरण की मुहिम शुरू कर दी है।

तालाब आज भी उतने ही उपयोगी हैं जितने पहले थे। लेकिन उपेक्षा व अवैध कब्जों के कारण कई तालाबों का अस्तित्व ही मिटने के कगार पर है। गांवों में कुल 22 सौ से अधिक तालाब हैं। वहीं इसके 50 फीसद छोटे तालाब जिन्हें गांव में तलैया या पोखर कहते हैं इनकी संख्या है। यह सभी प्राकृतिक जल भंडारण के स्त्रोत हैं। इन्हें पानी का खजाना भी कहा जाता है।

तालाबों के संरक्षण के लिए प्रशासन ने एक प्लान तैयार किया है। जिसमें छोटे-बड़े सभी तालाबों को शामिल करने के साथ ही बड़े तालाबों में सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा। बड़े तालाबों के भीटों पर पौधरोपण व उनकी रिमाडलिग कराने की तैयारी है ताकि इनके आसपास पिकनिक स्पॉटनुमा स्थान विकसित हो सके। पहला फोकस कब्जा हटाने पर रहेगा। इसके लिए ग्राम पंचायतों को निर्देश दिए गए हैं ताकि जिन तालाबों में कब्जा है, उनकी सूची बनाकर राजस्व विभाग के अधिकारियों के माध्यम से कब्जा मुक्त कराया जा सके। जिला पंचायत राज अधिकारी सर्वेश पांडे कहते हैं की तालाबों को कब्जों से मुक्त कराकर इनकी रिमाडलिग व सुंदरीकरण के लिए जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए हैं। इसके क्रम में ब्लाकों के द्वारा प्रधान व सचिव को निर्देशित किया गया है कि गांव के जिन तालाबों में कब्जा हो उसकी सूचना राजस्व विभाग के अधिकारियों को देकर कब्जामुक्त कराएं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
