31.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बरखा रानी नहीं बनी सौतन : सब को किया “लबालब प्यार” …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आसमान पर उमड़ते-घुमड़ते मेघा मेहरबान हुये तो बरखा रानी जमकर बरसी,सौतन का रूप नहीं लिया। मंडल के सभी बांधों के साथ न्याय कर सबका साथ और सबका विकास के रूप में सबको लबालब प्यार किया। मानसूनी मौसम के डेढ़ माह बाद पिछले कई दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने चित्रकूटधाम के चारों जिलों बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा में चौतरफा पानी से सराबोर कर दिया है। खेत तालाब और बांध सभी लबालब हो गए हैं।


बीते 24 घंटे में चित्रकूटधाम मंडल के सभी 13 बांधों में सामान्य से लेकर काफी ज्यादा तक वर्षा रिकार्ड की गई। गंगऊ बांध से फिर 12000 क्यूसेक पानी उफनाकर केन नदी में आ रहा है। गंगऊ बांध के पानी से केन नदी का जलस्तर भी करीब दो मीटर तक बढ़ गया है। चिल्ला घाट में यमुना नदी के पानी में चार मीटर की वृद्धि हुई है।

गंगऊ बांध/वियर क्षेत्र में 31 मिलीमीटर, रनगवां व बरियारपुर 30-30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में गंगऊ से डिस्चार्ज हो रहे पानी में 2650 क्यूसेक का इजाफा हुआ है। सोमवार को 9340 क्यूसेक पानी नदी में गिर रहा था। मंगलवार को यह बढ़कर 11,990 क्यूसेक हो गया। इसी तरह बरियारपुर में डिस्चार्ज हो रहे पानी में 1370 क्यूसेक की वृद्धि हुई है। यह 5780 से बढ़कर 7150 क्यूसेक हो गया है।

बांदा जिले में बरखा रानी कुछ ज्यादा मेहरबान हैं। पहली जून से अब तक यहां सर्वाधिक 662 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसी अवधि में चित्रकूट जिले में 343 मिलीमीटर, महोबा में 315 मिलीमीटर और हमीरपुर में 602 मिलीमीटर बारिश हुई है। बीते 24 घंटे के दौरान बांदा में 74 मिलीमीटर, चित्रकूट में 24 मिलीमीटर, महोबा में 95 मिलीमीटर और हमीरपुर में 57.50 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गेम खेलने से किया मना तो छात्र ने छोड़ा घर, पुलिस ने बागेश्वर धाम से किया बरामद

City News Uttar Pradesh

रनगवां बांध पर “बरखा” की “मेहरबानी”: किसानों को नहीं होगी “रवी” फसल में परेशानी !

City News Uttar Pradesh

पूर्व “विधायक दलजीत का करवा चौथ हुआ चर्चित”: देवी “पूजन के साथ पौध रोपण” का संदेश

City News Uttar Pradesh

आजादी महोत्सव की महक से सराबोर हो जायेगा बांदा : तैयारी रणनीति बनी

City News Uttar Pradesh

बांदा : केन पुल से नीचे गिरा अधेड़, हुई मौत, मालगाड़ी का धक्का लगने का अंदेशा …

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें भाजपा के नये जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत को आशिर्वाद से नवाजा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़