City News Uttar Pradesh
भीषण गर्मी का सितम देकर विदा हुए नौतपा: मानसून जल्द आने की संभावना
उत्तर प्रदेश

भीषण गर्मी का सितम देकर विदा हुए नौतपा: मानसून जल्द आने की संभावना

  • विनोद मिश्रा

बांदा। रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का सितम देने के बाद नौतपा की विदाई हुई। आखिरी दिन भी बांदा खूब तपा और अधिकतम तापमान प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। हालांकि, मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने के आसार जताए जा रहे हैं। मानसून समय पर आने की संभावना जताई जा रही है।

भीषण गर्मी का सितम देकर विदा हुए नौतपा: मानसून जल्द आने की संभावना
Nautapa bid farewell after giving the torture of severe heat: Monsoon likely to arrive soon

नौतपा की शुरुआत 25 मई को हुई थी। पहले दिन से ही गर्मी ने सितम ढाना शुरू कर दिया था। जबकि, नौतपा के दूसरे दिन ही बांदा में गर्मी का 132 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया था और अधिकतम तापमान 49.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके अगले दिन 28 मई को तापमान 50 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। नौतपा के दौरान, बांदा की गिनती देश और प्रदेश के सबसे अधिक गर्म शहरों में बनी रही। सुबह से लेकर शाम तक तीखी धूप खिली रही और लू के थपेड़ों ने लोगों को खूब झुलसाया। इससे जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित बना रहा।

भीषण गर्मी का सितम देकर विदा हुए नौतपा: मानसून जल्द आने की संभावना
Nautapa bid farewell after giving the torture of severe heat: Monsoon likely to arrive soon

जिला मुख्यालय की व्यस्ततम सड़कों पर भी दोपहर में सन्नाटे की स्थिति देखने को मिली। अस्पतालों में मरीजों की भरमार बनी रही। हर आयु वर्ग के लोगों को गर्मी ने अपना शिकार बनाया। रविवार को नौतपा खत्म हुए। आखिरी दिन अधिकतम तापमान 50.2 और न्यूनतम 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, आने वाले दिनों में गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिक दिनेश साहा के अनुसार इस सप्ताह तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। इसके अलावा मानसून के भी यहां समय से पहुंचने की संभावना है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में सीएम योगी की सोना खदान लूट की शिकार : पट्टाधारक परेशान

City News Uttar Pradesh

रमजान का पहरा अशरा खत्म, खूब की गई दुआएं: सामूहिक इफ्तार का सिलसिला शुरू

City News Uttar Pradesh

चैत्र नवरात्र को देवी मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़ : देर रात तक चली पूजा अर्चना

आयुक्त का चला ‘डंडा’ : अफसरों पर गिरी गाज, योजनाओं में ‘तेजी’ के कड़े निर्देश

City News Uttar Pradesh

सपा और बसपा को तगड़ा झटका : वरिष्ठ सपा एवं बसपा नेतागण भाजपा में हुये शामिल

दहेज प्रताड़ना : मांग पूरी न होने पर तीन माह बाद ही पत्नी को घर से निकाला, पति-सास नामजद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़