25 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
हुजूर नें दिखाई "दरियादिली" : गर्मी में प्यासी जनता होगी "कूल -कूल"
उत्तर प्रदेश

हुजूर नें दिखाई “दरियादिली” : गर्मी में प्यासी जनता होगी “कूल -कूल”

  • विनोद मिश्रा

बांदा। हुजूर की “दरिया दिली से जनता कूल-कूल” होगी। उन्हें शीतल जल मुहैया होगा। सूखता गला तर हो जायेगा। जिले में भीषण गर्मी में वातावरण आग का गोला बना हुआ है। इस तपती गर्मी में लोग आवश्यक सरकारी एवं निजी कार्यों से शहर कस्बे में आते हैं। प्यासे भटकते भी हैं। इस समस्या के निदान के लिये “डीएम दुर्गा शक्ति नें सूझ -बूझ की दरियादिली” दिखाई है।

हुजूर नें दिखाई "दरियादिली" : गर्मी में प्यासी जनता होगी "कूल -कूल"
Huzoor showed “generosity”: Thirsty people will be “cool” in summer

स्टेट बैंक के सहयोग एवं सीएसआर के माध्यम से 10 वाटर कूलर क्रय कराए। जिन्हें जनपद की तहसील पैलानी, बबेरू, नरैनी, बांदा एवं अतर्रा में स्थापित कराया गया। इसके साथ ही महत्वपूर्ण कार्यालयों कलेक्ट्रेट, विकास भवन, जिला अस्पताल, जिलाधिकारी कैंप कार्यालय एवं जेल परिसर में भी एक-एक वाटर कूलर स्थापित कराया है। एक वाटर कूलर की लागत रुपया 56,640 है। इस प्रकार रुपया 5.66 लाख की धनराशि से वाटर कूलर क्रय कर लगाये गये।

हुजूर नें दिखाई "दरियादिली" : गर्मी में प्यासी जनता होगी "कूल -कूल"
Huzoor showed “generosity”: Thirsty people will be “cool” in summer

जनपद में आमजन को शीतल पेयजल उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से इन वाटर कूलर को भीषण गर्मी के दौरान ही स्थापित कराए जाने का संकल्प जिला प्रशासन द्वारा लिया गया। वाटर कूलरों को स्थापित होनें की कड़ी में कलेक्ट्रेट से सभी 10 वाटर कूलर को डीएम दुर्गा शक्ति नें आमजन को समर्पित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, एडीएम राजेश कुमार वर्मा, एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव एवं विकास विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी चुनाव 2022: चौथे चरण के लिए आज शाम छह बजे थमा चुनाव प्रचार, नौ जिलों की 59 सीटों पर 23 फरवरी को होगा मतदान गया

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल के दोनोँ सांसदों पर टिकट कटने का खतरा ? राम जानें क्या होगा अंजाम !

City News Uttar Pradesh

केन-यमुना का रौद्र रूप: बांदा में बाढ़ का खतरा, 24 घंटे में डूब सकते हैं तटबंध !

City News Uttar Pradesh Desk

अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ : 18 लाख का ज़हरीला माल बरामद, दो गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

भाद्र अमावस्या पर उमड़ रहा जन सैलाब: गूंज रहा जय कामतानाथ का जयकारा

City News Uttar Pradesh

दुनिया ने माना भारत का लोहा : चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कामयाब लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश भारत, चांद पर चंद्रयान बोला- मैं अपनी मंजिल पर पहुंचा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़