City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : सीबीआइ ने 10 और पीड़ितों के लिए बयान, मिले अहम सुबूत …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । सीबीआइ ने यौन शोषण मामले में निलंबित अवर अभियंता रामभवन के शिकार बने 10 और पीड़ितों के बयान लिए हैं जबकि 25 के बयान कोर्ट में दर्ज कराए हैं। इस तरह अब तक 35 पीड़ितों की पहचान हो चुकी है। इनके बयानों से मिले अहम सुबूतों के आधार पर जल्द ही रामभवन के नेटवर्क से जुड़े कुछ और आरोपितों की गिरफ्तारी होगी। पीड़ितों के बयान चार्जशीट में जोड़कर केस को और मजबूत किया जाएगा।


निलंबित अवर अभियंता के घिनौने कृत्यों के सुबूत जुटाने के लिए सीबीआइ पीड़ितों को खोज रही। करीब 12 वर्ष पुराने वीडियो और फोटो के आधार पर बांदा और चित्रकूट समेत आसपास जिलों के पीड़ितों की पहचान की है। सीबीआइ के प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया कि 10 और पीड़ित बच्चों को ढूंढकर उनके बयान लिए गए हैं। जल्द ही इन्हें कोर्ट में पेशकर जज के सामने बयान दर्ज कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली से गिरफ्तार तीसरे आरोपित को बाल यौन शोषण सामग्री बेचने और पैसा कमाने के लिए डार्कवेब का इस्तेमाल करने के आरोप में पकड़ा गया था। उल्लेखनीय है कि बच्चों के यौन शोषण के मामले में चित्रकूट में तैनात रहे सिंचाई विभाग के अवर अभियंता रामभवन को 16 नवंबर को बांदा से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसकी पत्‍‌नी भी सह आरोपित के तौर पर गिरफ्तार की गई थी। दोनों बांदा जेल में बंद हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सदर बांदा में भाजपा का लगा सदस्यता मेगा कैंप, जुटी भीड़ ! …

City News Uttar Pradesh

मोदी सरकार के आठ साल : उपलब्धियों की हो गई वाह-वाह

City News Uttar Pradesh

पेयजल आपूर्ति विषैली से फैली बीमारी: अछरौड के ग्रामीणों नें डीएम को बताई व्यथा

Banda – कोरोना वायरस की जांच में आरटीपीसीआर टेस्ट बना सहायक…

City News Uttar Pradesh

दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रेक्टर नें आटो को मारी टक्कर, चालक सहित दो की मौत

City News Uttar Pradesh

Banda- चित्रकूट धाम मंडल ऩे की वफा, पर केंद्र सरकार हुई बेवफा !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़