City News Uttar Pradesh
पेयजल आपूर्ति विषैली से फैली बीमारी: अछरौड के ग्रामीणों नें डीएम को बताई व्यथा
उत्तर प्रदेश

पेयजल आपूर्ति विषैली से फैली बीमारी: अछरौड के ग्रामीणों नें डीएम को बताई व्यथा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बड़ोखर ग्राम पंचायत अछरौंड दूषित पेयजलापूर्ति के कहर से कराह रहा हैं। ग्रामीणों नें डीएम को ज्ञापन देकर पेयजलापूर्ति से हो रही व्यथा -कथा को बताया। ज्ञापन में अपनी विरह -वेदना के इजहार में बताया की ग्राम पंचायत अछरौंड़ में विगत वर्ष ग्रामवासियों को पेयजल की समस्या से निजात दिलाये जानें के सम्बन्ध में रिंगबोर से सप्लाई चालू कराई गई थी।

पेयजल आपूर्ति विषैली से फैली बीमारी: अछरौड के ग्रामीणों नें डीएम को बताई व्यथा
Disease spread due to toxic drinking water supply: Villagers of Achhraud told DM their agony

आरोप हैं की विभागीय अधिकारियों नें बिना जल की गुणवत्ता की जांच किये ही सप्लाई को चालू कर दी। स्थिति यह है कि ग्राम पंचायत के लोग इस जल को पीकर ज्यादातर जुकाम,खांसी व पेट-दर्द जैसी समस्याओं से ग्रसित हो रहे हैं। व्यथा की भयानकता यह भी बताई की पानी पीनें लायक तो छोड़िये बर्तन साफ करनें लायक भी नहीं है। जिस बर्तन को इस पानी से साफ किया जाता है वह बर्तन सूखते ही सफेद-सफेद हो जाता है,ऐसा लगता है कि इन बर्तनों को साफ ही नहीं किया गया ।

पेयजल आपूर्ति विषैली से फैली बीमारी: अछरौड के ग्रामीणों नें डीएम को बताई व्यथा
Disease spread due to toxic drinking water supply: Villagers of Achhraud told DM their agony

ग्रामीणों नें डीएम को दूसरी बताया की पूर्व में पेयजल की सप्लाई भूरागढ़ जल-संस्थान द्वारा की जाती थी, परन्तु जब से अछरौंड़ का रिंगबोर चालू हुआ है, तब से लेकर अभी तक भूरागढ़ जल-संस्थान के द्वारा एक भी दिन सप्लाई चालू नहीं की गई है। यहां से पूरी तरह से अछरौंड़ सप्लाई को रोक दिया गया है। व्यथित ग्रामीणों नें मांग है कि जब तक अछरौंड़ रिंगबोर के जल की गुणवत्ता में सुधार नहीं हो जाता है तब तक रिंगबोर की सप्लाई को रोककर भूरागढ़ जल-संस्थान से निरन्तर सुबह-शाम ग्राम पंचायत अछरौंड़ को सप्लाई दी जाये ।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की पढ़ाई अब हिंदी में होगी शुरू, तकनीकी शब्द रहेंगे अंग्रेजी में ही

City News Uttar Pradesh

डाकघरों का सिस्टम फेल: डिजिटल सुधार के नाम पर ‘बढ़ी अव्यवस्था’

“प्रेमी-प्रेमिका” मंदिर में आशिकों का मेला हुआ गुलजार, प्रेम साधना की मांगी मन्नतें

City News Uttar Pradesh

मंत्री स्वतंत्र देव बोले: केन-बेतवा परियोजना में ‘विलंब’ नहीं बर्दाश्त, अफसरों को ‘अल्टीमेटम’

City News Uttar Pradesh

इलेक्ट्रानिक बसों का चित्रकूट मंडल को मिलेगा आनंद : गूंजेगा तीर्थाटन का जयकारा

डीएम दीपा की प्रशासनिक क्रीज पर तेज बैटिंग : जिला अस्पताल के निरीक्षण में दिखे तीखे तेवर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़