City News Uttar Pradesh
पहलवान बेटियों के समर्थन में किसानों नें ली अंगड़ाई : डीएम को दिया ज्ञापन
उत्तर प्रदेश

पहलवान बेटियों के समर्थन में किसानों नें ली अंगड़ाई : डीएम को दिया ज्ञापन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पहलवान बेटियों के यौन शोषण के मामले में सरकार की शिथिलता पर यहां किसानों नें भी ताल ठोंक दी हैं। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने आज महिला पहलवानों के समर्थन में सरकार से कार्यवाही की मांग की। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन को सिटी मजिस्ट्रेट नें लिया। किसानों नें चेतावनी दी कि 5 दिन बाद आंदोलन को बड़ा स्वरूप दिया जायेगा।

पहलवान बेटियों के समर्थन में किसानों नें ली अंगड़ाई : डीएम को दिया ज्ञापन
Farmers took clothes in support of wrestler daughters: Memorandum given to DM

किसानों की टोली इस दौरान सरकार द्वारा पहलवान बेटियों की अनदेखी पर व्यथा और गुस्से में दिखाई दें रही थी। किसान मोर्चा का कहना है कि सांसद बृजभूषण सिंह की तत्काल गिरफ्तारी की जाए। महिला पहलवान देश का गौरव है। उनके साथ लगातार अन्याय हो रहा है।

किसान मोर्चा देश की बेटियों के साथ है जिसके चलते राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया गया। किसानों नें कहा कि सरकार को 5 दिन का समय कार्यवाई के लिये दिया गया।इस समयावधि के अंदर मांगे मान ली जाए वरना किसान मोर्चा व्यापक रूप से आंदोलन करने को बाध्य होगा। ज्ञापन के दौरान भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह तोमर, कमल नारायण, बैजनाथ अवस्थी जोनल अध्यक्ष बुंदेलखंड, अवधेश सिंह पटेल जिला महासचिव, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एम्बुलेंस से ढो रहे खाद क्या कालाबाजारी की है मिसाल : वीडियो वायरल से मचा हड़कम्प !

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ एवं नेत्र शिविर का आयोजन : वरिष्ठ समाज सेवी जयराम नें किया उदघाटन

City News Uttar Pradesh

गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा महंगा : कुल्हाड़ी से वार कर युवक को उतारा मौत के घाट

City News Uttar Pradesh

Banda : बांदा आयुक्त दिनेश सिंह की सख्त कार्यवाई की चपेट मे आ सकते हैं अधिकारी ! …

चित्रकूट मंडल में भी है भगवान कृष्ण का वृंदावन धाम: जन्माष्टमी का रहता है इंतजार

City News Uttar Pradesh

Banda : श्रम धन मान योजना : मंडल में उन्नीस हजार श्रमिकों का पंजीयन…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़