- विनोद मिश्रा
बांदा। अमन मौत कांड पर भाजपा नेता न्याय दिलाने के लिये तत्पर हैं। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी अमन मामले पर अत्यधिक व्यथित हैं। अमन के परिजनों के घर इस कांड के बाद कई बार घर जाकर उनसे मुलाकात कर चुके हैं। उनको हर संभव मदद का आश्वासन दिया हैं।

उनका कहना है की यदि हत्या हुई है तो हत्यारे गिरफ्तार होंगे चाहे वह कितने ही प्रभावशाली क्यों न हो ? उन्होंने अमन के परिवार की एहतियाती सुरक्षा के मद्देनजर उनके घर पर पुलिस की व्यवस्था भी करा दी है।

इधर इस मामले का दुखदाई पहलू यह है की कुछ लोग अपने राजनीतिक हित के लिये इसको राजनीतिक तूल दे रहें हैं।आश्चर्य की बात तो यह है की इस मुद्दे को ब्राह्मण बनाम ठाकुर बनाने का कुत्सित प्रयास की भी चर्चायें शहर में गूंजने लगी है।

इस मामले पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद कहते है की अमन कांड का वास्तविक खुलासा हो इसके लिए सदर विधायक प्रकाश दिवेदी सहित हमारे अन्य विधायक,मंत्री और नेतागण अमन मसले पर उसके परिवार एवं प्रशासन से मिल चुके हैं फिर भी विपक्षी पार्टियां नैतिकता खोकर “लाश” पर भाजपा को बदनाम करने की साजिश के तहत बयान बाजी कर रही हैं।

इधर सदर विधायक गुरुवार को अमन के परिवार से फिर मिले और आश्वस्त किया की पुलिस पूरी ईमानदारी से मामले की विवेचना करेगी। कथित हत्या प्रकरण के दोषी बचाने नहीं पायेगे। त्यौहारो के कारण पुलिस की कुछ व्यस्तता ज्यादा रही अब विशेष जांच दल सक्रिय हो चुका हैं।सच्चाई का शीघ्र अनावरण होगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
