23.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उड़ीसा से बांदा तक फैला 'गांजा नेटवर्क ध्वस्त': पुलिस के 'हत्थे' चढ़े 'नशे के दो सौदागर'
उत्तर प्रदेश

उड़ीसा से बांदा तक फैला ‘गांजा नेटवर्क ध्वस्त’: पुलिस के ‘हत्थे’ चढ़े ‘नशे के दो सौदागर’

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जनपद में नशे का कारोबार करने वालों की अब खैर नहीं। एसपी पलाश बंसल के निर्देश पर चलाए जा रहे मादक पदार्थ विरोधी अभियान में मटौंध पुलिस को एक बड़ी सफलता लगी है। गांजा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 12.64 किलोग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद किया गया। यह गिरफ्तारी 21/22 जून की रात की है, जब थाना मटौंध पुलिस गश्त पर थी। भूरागढ़ पुल के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा गया। जब तलाशी ली गई तो बोरियों में भरा 12.64 किलो गांजा बरामद हुआ।

उड़ीसा से बांदा तक फैला 'गांजा नेटवर्क ध्वस्त': पुलिस के 'हत्थे' चढ़े 'नशे के दो सौदागर'

पुलिस पूछताछ में दोनों तस्करों ने कबूला कि वे यह गांजा उड़ीसा से लाकर बांदा और आसपास के जिलों में बेचते थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कोई पहला मामला नहीं है। उड़ीसा से गांजे की सप्लाई कर बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, महोबा जैसे इलाकों में युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेला जा रहा था। पुलिस की यह कार्रवाई तस्करी की कमर तोड़ने की दिशा में बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। मटौंध थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

माफिया अतीक के कथित हमदर्द बांदा के ज़फर पर शिकंजा औऱ कसा: अपनें वीडियो में खुद फसा !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें किया सीसी रोडों का लोकार्पण : सुनी जन समस्या

City News Uttar Pradesh

घर में घुसकर के आंगन में सो रही महिला को तीन नकाबपोश बदमाशों ने पीटा, हमलावर नकदी जेवर लूटकर हुए फरार

जल शक्ति मंत्री रामकेश “मेरा माटी मेरा देश अभियान” की जगा रहे अलख: बजे ढ़ोल नगाड़े

City News Uttar Pradesh

सपा प्रदेश सचिव कश्यप नें ‘भाजपा सरकार’ का किया पोस्टमार्टम: कहा- हर मोर्चे पर विफल है सरकार !

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : बालू माफियाओं का दुस्साहस:नहर पुल तोड़कर बनाया रास्ता,नहर जलधारा ठप !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़