23.4 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
हमीरपुर : सिपाही ने शादी का झांसा देकर युवती का किया शारीरिक शोषण, फेसबुक पर दोस्ती कर बढ़ाया था मेलजोल ...
उत्तर प्रदेश

हमीरपुर : सिपाही ने शादी का झांसा देकर युवती का किया शारीरिक शोषण, फेसबुक पर दोस्ती कर बढ़ाया था मेलजोल …

 

 

हमीरपुर। मध्य प्रदेश के भिंड की युवती ने जिले के सिसोलर थाने में तैनात सिपाही पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। उसने सीओ सदर से मिलकर बताया कि सिपाही से फेसबुक के माध्यम से मित्रता हुई। उन्होंने उसे महिला थाने भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए।

हमीरपुर : सिपाही ने शादी का झांसा देकर युवती का किया शारीरिक शोषण, फेसबुक पर दोस्ती कर बढ़ाया था मेलजोल ...
मध्य प्रदेश के भिंड जिले के बराहो थानाक्षेत्र स्थित एक गांव की युवती शनिवार दोपहर एसपी कार्यालय पहुंची, जहां उसने सीओ सदर अनुराग ङ्क्षसह को सिसोलर थाने में तैनात एक सिपाही के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। युवती ने बताया कि आठ माह पूर्व उसकी मूलरूप से इटावा निवासी सिसोलर थाने में तैनात सिपाही से फेसबुक पर मित्रता हुई थी। इसके बाद दोनों में मोबाइल फोन पर बातचीत होने लगी।

सिपाही शादी करने की बात कहकर छुट्टी लेकर ङ्क्षभड पहुंचा। वहां होटल में कमरा लेकर उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब उसने शादी के लिए जिद की तो उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। इस पर भिंड में ही पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। वहां महिला थाने में बुलाए जाने पर सिपाही पहुंचा और शादी करने की बात कहकर 20 अगस्त को अपने साथ तैनाती स्थल थाना सिसोलर स्थित आवास ले आया।

आरोप है कि वहां उसने फिर दुष्कर्म किया। जब उसने सिसोलर थाने में शिकायत करने की बात कही तो 24 अगस्त को ङ्क्षभड में कोर्ट मैरिज करने का वादा कर वहां ले गया। जहां उसे छोड़कर भाग गया। अब वह उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। साथ ही सिपाही के भाई व मामा के लड़के भी धमकी दे रहे हैं। सीओ ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों को सुनकर उचित कार्रवाई के लिए युवती को महिला थाने भेजा है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दीपा रंजन नें वादों के निस्तारण में दिये प्रभावी पैरवी के निर्देश

City News Uttar Pradesh

बांदा : पुलिस पर फिर लगे दाग, अभद्रता और डांट से आहत होकर महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या …

City News Uttar Pradesh

Banda : अपना दल एस पार्टी की बैठक में संगठन की मजबूती और चुनाव पर हुई चर्चा…

City News Uttar Pradesh

बांदा में ठंड के कहर से कोहराम : सर्दी वंदेमातरम की गति पर, जनजीवन थरथराया

बुंदेलखंड और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में खपा रहे जाली नोट, एसटीएफ ढूंढ रही सागर में फार्म हाउस …

City News Uttar Pradesh

तालाब में कुन्टलों मरी मछलियां उतराई : मचा हड़कंप एवं मौके पर पहुंचा प्रशासनिक अमला

ब्रेकिंग न्यूज़