City News Uttar Pradesh
बुलेट रफ्तार से दौड़ेगी राम की तपोभूमि: 'राम मार्ग' बुंदेलखंड की लिखेगा तकदीर।
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बुलेट रफ्तार से दौड़ेगी राम की तपोभूमि: ‘राम मार्ग’ बुंदेलखंड की लिखेगा तकदीर।

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राम की तपोभूमि अब बुलेट की रफ्तार से दौड़ेगी। चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे सिर्फ 15 किलोमीटर का है, लेकिन असर पूरे बुंदेलखंड पर करेगा। यूपीडा द्वारा बन रहा ये लिंक एक्सप्रेसवे चित्रकूट के लिए “संजीवनी” और बुंदेलखंड के लिए “गेमचेंजर” साबित होगा।

बुलेट रफ्तार से दौड़ेगी राम की तपोभूमि: 'राम मार्ग' बुंदेलखंड की लिखेगा तकदीर। भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट से ये एक्सप्रेसवे जिले के भरतकूप के निकट वाराणसी-बांदा मार्ग से शुरू होगा और अहमदगंज गांव के पास एनएच 135 बीजी पर मध्य प्रदेश सीमा के निकट खत्म होगा। यह सीधे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होगा। ‘फोर लेन’ में बन रहा ये ‘मार्ग भविष्य’ में ‘सिक्स लेन’ तक बढ़ाया जा सकेगा।

बुलेट रफ्तार से दौड़ेगी राम की तपोभूमि: 'राम मार्ग' बुंदेलखंड की लिखेगा तकदीर। श्रद्धालुओं को सबसे बड़ा फायदा होगा। मंदाकिनी नदी के घाट, कामदगिरि परिक्रमा मार्ग और रामघाट जैसे प्रमुख केंद्र अब सीधे ‘बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जुड़’ जाएंगे। दिल्ली-एनसीआर, आगरा, ग्वालियर या झांसी से आने वाले श्रद्धालु ‘हाई स्पीड कॉरिडोर’ से होते हुए बिना जाम के सीधे चित्रकूट धाम, कर्वी पहुंच सकेंगे। ‘कनेक्टिविटी भी जबरदस्त’ होगी। ‘बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे’ आगे इटावा-कुदरैल पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से मिलती है। वहां से यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए सीधा कनेक्शन नोएडा-दिल्ली-एनसीआर तक मिलेगा। इसे झांसी लिंक एक्सप्रेसवे से भी जोड़े जाने की तैयारी है, जिससे झांसी-जालौन के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। आर्थिक तस्वीर भी बदलेगी।

बुलेट रफ्तार से दौड़ेगी राम की तपोभूमि: 'राम मार्ग' बुंदेलखंड की लिखेगा तकदीर। चित्रकूट समेत पूरा बुंदेलखंड डिफेंस कॉरिडोर का हिस्सा है। एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ औद्योगिक गलियारा बन रहा है। इससे चित्रकूट की औद्योगिक इकाइयों को दिल्ली, लखनऊ, कानपुर तक माल भेजने में आसानी होगी। पर्यटन के साथ लॉजिस्टिक्स, होटल और हस्तशिल्प उद्योग को भी पंख लगेंगे। यह भविष्य में गंगा एक्सप्रेसवे और लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से भी जुड़ सकता है। यूपीडा ने निर्माण और जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी है। महज 15 किमी लंबा यह लिंक एक्सप्रेसवे, 296 किमी लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे नेटवर्क की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बनेगा। अब चित्रकूट सिर्फ दर्शन की जगह नहीं, डेस्टिनेशन और डेवलपमेंट दोनों बनेगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जहरीला राज़ या ज़हर से मर्डर : दुष्कर्म के आरोपी युवक की ‘लाश’ ने मचाई सनसनी

City News Uttar Pradesh

मंडलायुक्त हो जायें बाखबर: स्वयं चेक करें निर्देशों का कितना हुआ पालन

विधायक प्रकाश द्विवेदी का पैदल भ्रमण: बुज़ुर्गों से संवाद कर विकास योजनाओं की समीक्षा

City News Uttar Pradesh

Banda : चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विधायक तिंदवारी ने विकास पुस्तिका का किया विमोचन …

एसडीएम सुधीर जी तोडियें चुप्पी : पालिका में पीएम स्वनिधि योजना में अवैध वसूली ! …

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत मोटर्स व्यवसाय में जनता को देंगे बड़ी उपलब्धि

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़