28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
मंडलायुक्त हो जायें बाखबर: स्वयं चेक करें निर्देशों का कितना हुआ पालन
उत्तर प्रदेश

मंडलायुक्त हो जायें बाखबर: स्वयं चेक करें निर्देशों का कितना हुआ पालन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “बाखबरहो जायें मंडलायुक्त”, यहां समीक्षा में निर्देश अधिकारी “दर किनार” कर देते हैं। समीक्षा बैठक में सुनते तो हैं पर करते अपने मन की हैं। खैर, आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। सभी जनपदों में नियमित रूप से जिला परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक तथा स्कूल बस चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, चरित्र प्रमाण पत्र का सत्यापन के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकृत स्कूली वाहनों का मानक के अनुरूप होने के संबंध में चेकिंग एवं कार्यवाई को कहा। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाए जाने हेतु उपायों पर जोर दिया। यातायात नियमों के प्रति जागरूकता उत्पन्न कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के निर्देश दिए। चिन्हित ब्लैक स्पॉटों पर किए गए सुधारीकरण कार्यों को भी चेक करने को कहा।

मंडलायुक्त हो जायें बाखबर: स्वयं चेक करें निर्देशों का कितना हुआ पालन
Divisional Commissioner should be aware: Check yourself how much the instructions were followed

मंडलायुक्त ने राष्ट्रीय मार्ग राजमार्ग एवं सड़कों की मरम्मत के भी निर्दश दिये जिससे कि बरसात के समय दुर्घटना ना हो l ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्यों में तेजी लाए जाने तथा पुलिस विभाग नियमित रूप से चेकिंग कराए के निर्देश दिए। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु सीट बेल्ट व हेलमेट के नियमित रूप से प्रयोग किए जाने तथा आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ हीं आयुक्त ने ऑटो रिक्शा, टेंपो टैक्सी व बस/ मिनी बस के लिए शहर में पार्किंग हेतु स्थान चिन्हित करने को कहा। बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन अमरपाल सिंह,अनिल कुमार सचिव मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति, अपर निदेशक चिकित्सा, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बस ट्रक एसोसिएशन के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम का विभागों को “अल्टीमेटम”: सचिव से स्पष्टीकरण, बकायेदारों पर कार्रवाई के आदेश

City News Uttar Pradesh

Banda : राज्य सभा में खुलासा, बुंदेलखंड सहित 28 जिलो में लोग पी रहे हैं जहरीला पानी ! …

मंत्री रामकेश नें बताया, बांदा चित्रकूट में सौर ऊर्जा का होगा विस्तार : 919.90 करोड़ मंजूर

City News Uttar Pradesh

विधायक “प्रकाश का अंदाज” : तीन विधान सभा के जुटते है फरियादी, नहीं लौटते खाली !

City News Uttar Pradesh

रोड पर डामरीकरण में धांधली : महोल्ले में रोष, जांच पर दिया जोर

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की पहल से चमकेगा बांदा: सड़क चौड़ीकरण और अंडरग्राउंड केबलिंग को मंजूरी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़