24.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
आईपीएस मणिलाल पाटीदार ने कोर्ट में किया सरेंडर, डेढ़ साल से था फरार, एक लाख का इनाम था घोषित, पुलिस और एसटीएफ की टीमें रहीं फेल
उत्तर प्रदेश

आईपीएस मणिलाल पाटीदार ने कोर्ट में किया सरेंडर, डेढ़ साल से था फरार, एक लाख का इनाम था घोषित, पुलिस और एसटीएफ की टीमें रहीं फेल

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

महोबा। जिले मे पत्थर मंडी कबरई के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी मौत के मामले में फरार चल रहे एक लाख के इनामी निलंबित आईपीएस मणिलाल पाटीदार ने शनिवार को लखनऊ की कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पाटीदार की गिरफ्तारी के लिए महोबा से लेकर प्रयागराज तक की पुलिस टीमें लगाई गईं। एसटीएफ भी उसको पकड़ने में फेल रही।

आईपीएस मणिलाल पाटीदार ने कोर्ट में किया सरेंडर, डेढ़ साल से था फरार, एक लाख का इनाम था घोषित, पुलिस और एसटीएफ की टीमें रहीं फेल
IPS Manilal Patidar surrendered in court, was absconding for one and a half year, reward of one lakh was announced

बता दें कि कबरई के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने सात सितंबर 2020 को तत्कालीन पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार पर छह लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया में वीडियो वायरल किया था। आठ सितंबर को वह गले में गोली लगने से कार में घायल अवस्था में मिले थे।

इसके बाद पाटीदार के खिलाफ थाना कबरई में जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज हुआ था। 13 सितंबर को रीजेंसी कानपुर में इंद्रकांत की मौत होने के बाद मामला हत्या में तरमीम किया गया था। इसके बाद एसआईटी ने जांच की और मामला भ्रष्टाचार और आत्महत्या के लिए उकसाने का पाया गया था।

आईपीएस मणिलाल पाटीदार ने कोर्ट में किया सरेंडर, डेढ़ साल से था फरार, एक लाख का इनाम था घोषित, पुलिस और एसटीएफ की टीमें रहीं फेल
IPS Manilal Patidar surrendered in court, was absconding for one and a half year, reward of one lakh was announced

घटना के बाद आईपीएस पाटीदार फरार चल रहे थे, जिन पर एक लाख रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। भगोड़ा घोषित होने के बाद लुकआउट नोटिस जारी किया गया। महोबा से लेकर प्रयागराज तक की पुलिस टीमें और एसटीएफ तक को लगाया गया।
राजस्थान में लोकेशन मिलने पर कई माह तक पुलिस टीमें डेरा जमाए रहीं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इधर कोर्ट का दबाव बढ़ने पर निलंबित आईपीएस मणिलाल पाटीदार ने शनिवार को स्वयं को कानून के हवाले कर दिया। अब मामले में आगे की कार्रवाई होगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अध्यक्ष मालती के संकल्प ने उड़ाई ‘प्रदूषण’ की चादर: स्वच्छता से दिया ‘पर्यावरण’ को जीवन

City News Uttar Pradesh

पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस परेड का हुआ पूर्वाभ्यास : मंत्री रामकेश होंगे मुख्य अतिथि

City News Uttar Pradesh

Banda-डीएम आंनद कुमार की सख्ती ने दिखया रंग,ओवर लोड 22 ट्रक सीज

City News Uttar Pradesh

अंकित गुप्ता ने गड्ढा मुक्त की संभाली कमान: सफाई और रोशनी से सजा बांदा

City News Uttar Pradesh

ओपी राजभर का ऐलान : लोकसभा चुनाव 2024 भी सपा के साथ मिलकर लड़ेंगे, यूपी को चार भागों में बांट कर संगठन को बनाएंगे मजबूत

यूपी चुनाव 2022 : आधी रात चुनाव प्रचार करने पर अखिलेश, जयंत समेत 300-400 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, आचार संहिता और कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन का आरोप

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़