28.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
कृषि विवि में शर्मनाक खेल : आरोपी प्रोफेसर को बचाया, छात्र को 'बलि का बकरा' बनाया
उत्तर प्रदेश

कृषि विवि में शर्मनाक खेल : आरोपी प्रोफेसर को बचाया, छात्र को ‘बलि का बकरा’ बनाया

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में ‘भ्रष्टाचार और मनमानी’ का ऐसा खेल सामने आया है जिसने पूरे तंत्र को ‘शर्मसार’ कर दिया है। यहाँ मेधावी छात्र और शोधार्थी कल्याण सिंह को न्याय दिलाने की बजाय उसे ही कठघरे में खड़ा कर दिया गया, जबकि आरोपी प्रोफेसर को बचाने की पूरी साज़िश रची गई!

देवेंद्र सिंह की "बुलंद आवाज़" ने बढ़ाया कृषि विश्वविद्यालय का मान: बांदा को गर्व

प्रोफेसर अजीत सिंह पर भेदभाव और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे थे। मामला जब राज्यपाल सचिवालय तक पहुँचा तो जांच का आदेश हुआ। लेकिन जांच का जिम्मा संभालने वाले विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार सिंह ने पूरे प्रकरण को धांधली और मनमानी से दबा दिया? आरोपी प्रोफेसर अजीत सिंह को न तो कोई ‘कारण बताओ नोटिस’ दिया गया और न ही सुनवाई में बुलाया। उल्टा, शिकायतकर्ता छात्र पर ही “विश्वविद्यालय की छवि खराब करने” का आरोप जड़कर पत्र जारी कर दिया गया।

कृषि विश्वविद्यालय बना अत्याचार का अड्डा ? नियमों की कब्र पर शोध, राज्यपाल तक पंहुचा मामला

छात्र कल्याण सिंह, जो कि विश्वविद्यालय छात्र परिषद का अध्यक्ष भी है, ने इस तानाशाही और फर्जी जांच के खिलाफ अब लोकपाल और लोकायुक्त का दरवाज़ा खटखटाया है। उन्होंने साफ कहा कि यह सिर्फ उनका व्यक्तिगत मामला नहीं बल्कि विश्वविद्यालय की भ्रष्ट जांच प्रणाली का खुला घोटाला है। अब यह पूरा मामला मानवाधिकार आयोग तक पहुँच चुका है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह सिर्फ छात्र उत्पीड़न का केस नहीं,बल्कि विश्वविद्यालय में व्याप्त “अफसरशाही प्रोफेसर गठजोड़” का भंडाफोड़ है। इससे छात्र-छात्राओं में भारी रोष है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में बारिश से तबाही: दो दर्जन से ज्यादा कच्चे मकान हुए धराशाई

City News Uttar Pradesh

बांदा में अवैध बालू खनन के लिये कुख्यात मरौली में हुई हत्या, एक गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

Banda : कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कमाल की कवायद,संगठन हो रहा मजबूत..

डीएम अमित का ‘अफसरशाही’ पर चला ‘हंटर’: ‘गुस्सा’ से ‘लापरवाह अफसरों’ के छूटे पसीने !

City News Uttar Pradesh Desk

हत्या या हादसा : शादी समारोह में आए युवक की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : नई तकनीक किसानों का करेगी उपकार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़