![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। शादी समारोह में शामिल होने आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उसका शव नाली के पास पड़ा मिला, इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अतर्रा कस्बे के लालथोक मोहल्ला निवासी मन्नीलाल के बेटे पप्पू की बरात गुरुवार को नरैनी कस्बा के देविन नगर मोहल्ले में चुनबाद कबीरदास के घर आई थी। बरात में 30 वर्षीय दुर्गेश तिवारी, पुत्र सुदामा तिवारी, भी शामिल हुआ था। शादी के सभी रस्मों में वह देर रात तक मौजूद था, लेकिन अगली सुबह उसका शव एक नाली के पास संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। शव देखकर मोहल्ले वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर सबूत इकट्ठा किए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक रात में शराब के नशे में था और संभवतः नाली में गिरने से उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस को युवक के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम मोहन राय ने बताया कि युवक के नाक और कान के पास गंभीर चोट के निशान हैं। मौत की शव के पास कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली लेकिन सभी पहलुओं पर जांच जारी है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
