26.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
नियम विरुद्ध हथठेले लगे तो होगा जुर्माना : आईजी के सत्यनारायण
उत्तर प्रदेश

नियम विरुद्ध हथठेले लगे तो होगा जुर्माना : आईजी के सत्यनारायण

 

विनोद मिश्रा

बांदा। आईजी के. सत्यनारायण द्वारा यातायात एवं सफाई व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में सिविल लाइन चैकी क्षेत्र महाराणा प्रताप चैक के आसपास भ्रमण कर रोड पर लगे फल, सब्जी व चाट के ठेलों सहित अन्य अतिक्रमण किए हुए दुकानों को रोड से दूर खाली स्थान पर एक निश्चित जगह देकर सभी ठेलों को व्यवस्थित ढंग से खड़ा कराया गया। उनको नंबर आवंटित किया गया। साथ उन्हें यह भी निर्देश दिए गए कि वह प्रतिदिन बताई जगह पर दिए गए नंबर से ही अपने ठेले लगाएंगे एवं जिनके द्वारा निर्देश का पालन नहीं किया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

नियम विरुद्ध हथठेले लगे तो होगा जुर्माना : आईजी के सत्यनारायण
Fines will be imposed if handcuffs are used against the rules: IG K Satyanarayana

– आईजी ने भ्रमण कर देखी व्यवस्थाएं

इसके बाद आईजी ने कचहरी रोड अशोक लाट और संकट मोचन मंदिर के आसपास रोड पर लगाए हुए फल सब्जी व अन्य ठेलों को भी पास ही खाली स्थान देखकर सभी को एक निश्चित जगह आवंटित कर दिए नंबरों के आधार पर खड़ा करवाया। सभी को हिदायत दी गई कि सभी ठेले वाले प्रतिदिन यहीं पर अपने ठेले लगाएंगे। कोई भी व्यक्ति रोड पर ठेले लगाए हुए नहीं पाया जाए अन्यथा की स्थिति में सभी के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

नियम विरुद्ध हथठेले लगे तो होगा जुर्माना : आईजी के सत्यनारायण
Fines will be imposed if handcuffs are used against the rules: IG K Satyanarayana

वहीं आईजी के सत्यनारायण ने शुक्रवार को कोतवाली नगर प्रभारी व क्षेत्र के सभी चैकी इंचार्ज को निर्देश दिए थे कि जो भी व्यक्ति रोड पर अपना वाहन या सब्जी फल के ठेले व दुकान आदि लगाकर जाम की स्थिति उत्पन्न करता है तो उनके विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार भ्रमण कर आवश्यक कार्यवाही की जाए। साथ ही जो व्यक्ति रोड पर वाहन खड़ा किए हुए या ठेले लगाए हुए पाए गए तो उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही एवं चालान किए गए। साथ ही सभी को सख्त हिदायत दी गई कि अगर दोबारा उनके द्वारा नियमों का उल्लंघन किया गया तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

तस्करी : करोड़ों की मटर एंव विदेशी सुपाड़ी गई पकड़ी…

City News Uttar Pradesh

बीएड : सात तक अंतिम सेमेस्टर परिणाम आने पर ही 10 जुलाई से शुरू हो पाएगी काउंसलिंग

व्यापारी पुत्र शुभम गुप्ता लें आया खुशियों की बहार : मिल रही बधाईयां

City News Uttar Pradesh

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक जीतू का कारगर सुझाव: ऐसे जल्दी बन सकता है बुंदेलखंड राज्य

ओवर स्पीड में स्कूली बच्चों से भरी वैन पलटी : चार बच्चे घायल, हादसे की जांच शुरू

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में मगरमच्छों का ‘कुनबा’ हुआ दो गुना: नदी में धूप सेंकते आते हैं नजर

ब्रेकिंग न्यूज़