- विनोद मिश्रा
बांदा । भारत सरकार की जल जीवन मिशन योजना के तहत जनपद में यमुना नदी से पानी उठाकर इसे फिल्टर किया जाना है। फिर 374 ग्राम पंचायतों में सप्लाई किया जाना है। शुक्रवार को शाम तकनीकी टीम ने खटान ग्राम में प्री ट्रायल किया। इसका परीक्षण सफल रहा। शनिवार खटान गांव के 204 घरों में पाइप लाइन के जरिए स्वच्छ जल मिला तो ग्रामीणों में खुशियां छा गईं।

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत खटान गांव में इंटेकवेल से यमुना नदी का जल 12 किलोमीटर दूर किटहाई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में लाया जाएगा। यमुना नदी का जल यहां लाकर तमाम मशीनरी के माध्यम से शोधन कर पीने योग्य बनाया जाएगा। सीनियर कंस्ट्रेक्शन मैनेजर माइकल लोबो ने बताया कि किटहाई में कास्केडरेटर का स्ट्रक्चर बन रहा है। सबसे पहले यमुना से पानी इसी कास्केडरेटर से गुजरेगा। इस प्लांट में कुल 19 स्ट्रक्चर्स बन रहे हैं। सभी स्ट्रक्चरों का काम लगभग 50 प्रतिशत तक हो पूरा चुका है। अभी तक 18 गांव में प्री ट्रायल रन के माध्यम से ग्राम वासियों को पानी उपलब्ध कराया जा चुका है। बाकी बचे हुए गांव में मार्च 2022 तक सभी ग्राम वासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करा दिया जाएगा।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत खटान में प्री ट्रायल रन का सफल परीक्षण किया गया। स्मैक इंटरनेशनल कंपनी के रेजीडेंस इंजीनियर विक्रम सिंह ने बताया कि बबेरू, नरैनी व अतर्रा तहसील के 374 ग्राम पंचायतों को हर घर नल हर घर जल के माध्यम से ग्राम वासियों के घरों तक पानी पहुंचाना है। कार्यदाई संस्था एलएनटी लिमिटेड यह कार्य करा रही है। खटान पेयजल परियोजना में 160 मिलीयन लीटर प्रतिदिन की क्षमता का इंटेकवेल और 158 लीटर प्रतिदिन की क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बन रहा है। शनिवार को खटान ग्राम में 204 परिवारों के घरों तक स्वच्छ पानी की आपूर्ति की गई है।
इस परीक्षण में जल निगम परियोजना प्रबंधक राजेंद्र सिंह और सहायक अभियंता पंकज कुमार के साथ में अवर अभियंता विजय यादव सहित मैसर्स एलएनटी के कार्यक्रम निदेशक अजीत व्यास व ज्वाइंट जनरल मैनेजर गुरुनाथन, सीनियर साइट इंचार्ज अनिल विज प्रोजेक्ट्स मैनेजमेंट कंसलटेंसी स्मैक इंटरनेशनल लिमिटेड की तरफ से रेजिडेंट इंजीनियर विक्रम सिंह राजपूत, मंडल एनवायरमेंटल एक्सपर्ट कैलाश, इंजीनियर अम्लान सिन्हा राय व सोशल एक्सपर्ट धामू दत्त गौतम आदि मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )


![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
