24.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
मुख्यमंत्री योगी की सीधी नज़र : बाहुबली मुख्तार अंसारी की खातिरदारी के मामले में डीजी जेल ने मांगे सीसीटीवी फुटेज
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी की सीधी नज़र : बाहुबली मुख्तार अंसारी की खातिरदारी के मामले में डीजी जेल ने मांगे सीसीटीवी फुटेज

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पूर्वांचल के माफिया और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की खातिरदारी मामले में डीजी जेल आनंद कुमार ने प्रभारी अधीक्षक और अधीक्षक से जवाब तलब किया है। नोटिस में डीएम, एसपी के निरीक्षण में लगाए गए आरोपों पर सफाई मांगी है। निलंबित हुए डिप्टी जेलर वीरेश्वर प्रताप सिंह व अन्य संदिग्धों की जानकारी के लिए एक माह के सीसीटीवी फुटेज भी तलब किए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सीधी नजर होने से कई बड़े अफसर कार्रवाई की जद में आ सकते हैं।

बाहुबली मुख्तार अंसारी की खातिरदारी के मामले में डीजी जेल ने मांगे सीसीटीवी फुटेज
DG Jail asked for CCTV footage in connection with the carelessness of Bahubali Mukhtar Ansari

जिलाधिकारी ने रविवार की रात जेल में किए गए निरीक्षण में पाई गई अनियमितताओं की रिपोर्ट शासन को भेज दी है। शासन ने प्रभारी अधीक्षक संतोष कुमार, अधीक्षक वीरेंद्र कुमार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। बताते हैं कि मामला सीएम के संज्ञान में होने व पूर्वांचल के गैंगस्टर मुख्तार अंसारी से जुड़ा होने के कारण शासन कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है।

बाहुबली मुख्तार अंसारी की खातिरदारी के मामले में डीजी जेल ने मांगे सीसीटीवी फुटेज
DG Jail asked for CCTV footage in connection with the carelessness of Bahubali Mukhtar Ansari

– मुख्तार अंसारी को क्यों मिल रहीं थीं सुविधाएं ?

डीजी जेल आनंद कुमार ने प्रभारी अधीक्षक व अधीक्षक से पूछा है कि जेल में सीसीटीवी कैमरे होने के बाद भी मुख्तार को घर जैसी सुविधा देने की जानकारी उन्हें क्यों नहीं हुई। ये सुविधाएं किसके आदेश पर दी जा रहीं थीं। जेल में सभी बंदियों के लिए सामूहिक रूप से खाना तैयार किया जाता है। ऐसे में मुख्तार की बैरक में अस्थायी व्यवस्था कैसे हुई। इसके अलावा और भी कई सवाल किए हैं।


– आरोप पर जवाब मांगना है एक प्रक्रिया

डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी का कहना है कि किसी भी आरोप में प्रभारी अधीक्षक व अधीक्षक से जवाब मांगा जाना एक प्रक्रिया है। हालांकि कारागार अधीक्षक वीरेंद्र कुमार का कहना है कि उन्हें इस बाबत कोई नोटिस नहीं मिला है। नोटिस मिलने पर जवाब दिया जाएगा।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पहुंचे बदौली : समस्या देख हो गये दंग

चित्रकूट के वाल्मीकि आश्रम में पहुंचना होगा आसान : प्रयागराज से लालपुर तक बनेगा रोपवे

City News Uttar Pradesh

कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने राधारानी के सामने दंडवत होकर नाक रगड़ कर मांगी माफी; संत प्रेमानंद महराज ने कहा था…

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने शिक्षा क्षेत्र में लिखा नया अध्याय: कक्षाओं का लोकार्पण व बाउंड्री वॉल शिलान्यास

City News Uttar Pradesh

मौसम के मिजाज निराले : बारिश की दरियादिली से खेती किसानी में आफत आई

मेडिकल माफिया बेनकाब: बांदा से छत्तीसगढ़ तक फैला नशे का जाल, दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़