- विनोद मिश्रा
बांदा। गैरइरादतन हत्या का आरोपित बांदा जेल का बंदी वाराणसी के मानसिक अस्पताल से दीवार फांदकर फरार हो गया। आरोपित बंदी ने भागने में वहां पेड़ की लकड़ी व कपड़े की तैयार की गई सीढ़ी का सहारा लिया है। अस्पताल की अधीक्षक मामले की रिपोर्ट स्थानीय थाने में दर्ज कराई है। जिसमें फरार बंदी को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं।

– गैरइरादतन हत्या के आरोप में बंद था कैदी
बांदा के कारागार अधीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि दिसंबर 2020 में शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव निवासी हरीशंकर को हत्या के आरोप में जेल भेजा गया था। 14 दिसंबर 2021 को उसे अजीब हरकतें करने पर मानसिक रोगी अस्पताल पांडेयपुर (वाराणसी) में भर्ती कराया गया था। तब से उसका वहीं इलाज चल रहा था।

– लकड़ी व कपड़े से तैयार की सीढ़ी और फांद गया दीवार
अस्पताल से सूचना दी गई है कि बंदी गुरुवार की रात तीसरी मंजिल से पेड़ की लकड़ी व चादर और साड़ियों की रस्सी बनाकर फरार हो गया। बंदी की तलाश के लिए जेल की एक टीम लगाई गई। उधर वाराणसी की कई टीमें उसे पकड़ने का प्रयास कर रही हैं। अस्पताल की अधीक्षक की ओर से बांदा मंडल कारागार बीमार बंदी के भागने की सूचना भेजी गई है। जिसमें मंडल कारागार से भी बंदी को पकड़ने के लिए टीमें गठित की जा रही हैं।
– डीएम व एसपी को दी गई जानकारी
जेलर ने बताया कि उनके पास जैसे ही इसकी सूचना मिली है। उन्होंने अपने यहां के डीएम व एसपी को मामले की जानकारी दी है। इसके अलावा कारागार मुख्यालय को भी मामले से अवगत कराया गया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
