City News Uttar Pradesh
डीएम की राजस्व समीक्षा में बढ़ी तहसीलदरों की धड़कने: प्रतिकूल प्रविष्टि की लपलपाई तलवार !
उत्तर प्रदेश

डीएम की राजस्व समीक्षा में बढ़ी तहसीलदरों की धड़कने: प्रतिकूल प्रविष्टि की लपलपाई तलवार !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की समीक्षा में तहसीलदारों के दिल की धड़कने बढ़ गईं। प्रतिकूल प्रविष्ट की तलवार उनकी ओर लपलपाने लगी है। दरअसल डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल कर राजस्व वसूली की समीक्षा कर रहीं थीं। डीएम नें कड़े निर्देश दिये कि राजस्व वसूली में तेजी लायें। बडे बकायेदारों के विरूद्ध शिकंजा कास प्रभावी कार्यवाही हो। सभी अधिकारी निर्धारित लक्ष्यों को पूरा कर राजस्व बढाने में शत्-प्रतिशत प्रगति करें।

डीएम की राजस्व समीक्षा में बढ़ी तहसीलदरों की धड़कने: प्रतिकूल प्रविष्टि की लपलपाई तलवार !
Tehsildars’ heartbeat increased in DM’s revenue review: The fluttering sword of adverse entry!

डीएम ने इस दौरान राजस्व , व्यापार कर, परिवहन, विद्युत, राजस्व, चिकित्सा, वन, खनन, लोक निर्माण विभाग एवं सभी नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायतें एवं मण्डी समिति की समीक्षा की। कहा कि सभी विभाग निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करेें। विशेष रूप से विद्युत देय, कोर्ट क्लेम, स्टाम्प देय, खनिज, परिवहन आदि की वसूली प्राथमिकता पर हो।

डीएम की राजस्व समीक्षा में बढ़ी तहसीलदरों की धड़कने: प्रतिकूल प्रविष्टि की लपलपाई तलवार !
Tehsildars’ heartbeat increased in DM’s revenue review: The fluttering sword of adverse entry!

उप जिलाधिाकारी गण अपने-अपने तहसीलों की समीक्षा करें। रिपोर्ट से उन्हें अवगत करायें। डीएम ने कहा कि बडे बकायेदारों केे विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाए। नायब तहसीलदार प्रतिदिन अपने क्षेत्र में भ्रमण करें। प्रत्येक दाखिलेें में अमीनों की विस्तृत समीक्षा होनी चाहिये। हदबन्दी तथा वरासत दर्ज करने सम्बन्धी मामलों पर विशेष ध्यान दिया जाये। निर्धारित समय में निस्तारित हों। दाखिल -खारिज के मामलों में भी तत्परता बरतें।

डीएम की राजस्व समीक्षा में बढ़ी तहसीलदरों की धड़कने: प्रतिकूल प्रविष्टि की लपलपाई तलवार !
Tehsildars’ heartbeat increased in DM’s revenue review: The fluttering sword of adverse entry!

जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने तहसीलों में तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों की प्रत्येक दिन समीक्षा कर प्रतिदिन की कार्यवाही से अवगत हों, सभी तहसीलदार न्यायालय में बैठकर कोेर्ट केस का निस्तारण करें। अभियान चलाकर राजस्व वसूली करें। वह पुनः15 दिनों बाद स्थित की समीक्षा करेगी। यदि लक्ष्य के सापेक्ष वसूली एवं कोर्ट केसेस की प्रगति में सुधार नही पाया गया तो सम्बन्धित तहसीलदारों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जायेगी। सभी अमीनों का वेतन रोक दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि साप्ताहिक समीक्षा बैठक अपर जिलाधिकारी द्वारा की जायेगी। तहसील स्तर उप जिलाधिकारी समीक्षा करेंगे, ताकि राजस्व वसूली एवं अन्य सम्बन्धित प्रकरणों का निस्तारण लक्ष्य के सापेक्ष तथा क्वालिटी पूर्ण डिस्पोजल किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि एक एसओपी बनाकर प्रतिदिन प्लानिंग के तहत हर कार्य करें। साथ ही 116 की धाराओं का भी निस्तारण किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर आर जगत सांई, समस्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शादी का खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग से मची भगदड़, जोरदार हुए धमाके से दहल गया गांव

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें भगवान परशुराम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर डाला प्रकाश

City News Uttar Pradesh

राजनीति : अब योगी मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना तीन दिसंबर के बाद

City News Uttar Pradesh

डेंगू जमकर कर रहा “घातक बालिंग” : कई की “जिंदगी कर दी बोल्ड”, भेजा पैवेलियन

City News Uttar Pradesh

मुख्य विकास अधिकारी की बड़ी कार्यवाही : ब्लाकों में बिना सूचना नदारद मिले 57 कर्मचारियों का रोका वेतन

कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही बोले: बुंदेलखंड प्रकृतिक खेती का अब हब, 64.84 करोड़ मंजूर

ब्रेकिंग न्यूज़