
- विनोद मिश्रा
बांदा। विकास कार्यों की ‘रफ्तार तेज’ करने और ‘प्रशासनिक समन्वय’ को ‘सुदृढ़’ बनाने के लिए प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ की अध्यक्षता में ‘भाजपा एवं प्रशासनिक समन्वय’ समिति की विशेष बैठक आयोजित हुई। इसमें कई ‘बड़े खुलासे’ हुए और ‘अधिकारियों को चेतावनी’ दी गई कि ‘अब ढिलाई और औपचारिकताओं की कोई गुंजाइश नहीं’ है।

प्रभारी मंत्री ने साफ किया कि भाजपा संगठन और प्रशासन के बीच समन्वय की कमी सीधे जनता के हित में बाधक बन रही है। उन्होंने कहा, “अब केवल रिपोर्ट और मीटिंग से काम नहीं चलेगा, ज़मीनी स्तर पर परिणाम दिखाना जरूरी है।”

बैठक में बिजली व्यवस्था की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदला जाए और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि बिजली में कोई भी व्यवधान प्रशासन की जवाबदेही होगी।

धान खरीद की समीक्षा में मंत्री ने पांच अतिरिक्त धान क्रय केंद्र खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि धान खरीद पूरी तरह पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित हो। मंत्री नें प्रत्येक शुक्रवार को विकासखंडों में पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान गोल्डन कार्ड और किसान सम्मान निधि के पात्रों का चयन करने हेतु शिविर आयोजित करने का आदेश दिया। बैठक में प्रभारी मंत्री ने अवैध बालू खनन और परिवहन पर कड़ी कार्रवाई करने, मध्य प्रदेश से आने वाले ओवरलोड वाहनों की सघन चेकिंग कराने,खनन प्रभावित सड़कों की मरम्मत करवाई जाने और निर्माण कार्यों के शिलान्यास में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के नाम अंकित कराने के आदेश दिए।

बैठक में जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, एमएलसी जितेन्द्र सिंह सेंगर, पूर्व सांसद आर.के. सिंह पटेल, बांदा पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और जिलाधिकारी जे. रीभा, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेन्द्र समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
