City News Uttar Pradesh
राइफल क्लब पर सियासी संग्राम: सपा-कांग्रेस का अल्टीमेटम, 'आर-पार' की होगी 'जंग'
उत्तर प्रदेश

राइफल क्लब पर सियासी संग्राम: सपा-कांग्रेस का अल्टीमेटम, ‘आर-पार’ की होगी ‘जंग’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर के ऐतिहासिक राइफल क्लब मैदान को बचाने के लिए “राजनीतिक सरगर्मी चरम” पर पहुंच गई है। मैदान की “नीलामी के विरोध” में समाजवादी पार्टी, कांग्रेस सहित तमाम “राजनीतिक दल एकजुट” होकर राइफल क्लब में सर्वदलीय धरना दिया। सीधे शासन-प्रशासन को चुनौती दी। नेताओं के “तेवर इतने आक्रामक” रहे कि साफ संदेश दे दिया गया ‘या तो नीलामी पूरी तरह रद्द होगी, या आंदोलन और उग्र’ होगा।

राइफल क्लब पर सियासी संग्राम: सपा-कांग्रेस का अल्टीमेटम, 'आर-पार' की होगी 'जंग'

धरना स्थल पर समाजवादी पार्टी के विधायक विशंभर सिंह यादव और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता व पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सबसे आगे नजर आए। दोनों नेताओं ने एक सुर में कहा कि राइफल क्लब मैदान शहर की खेल विरासत है, इसे बेचने की साजिश किसी कीमत पर सफल नहीं होने दी जाएगी। नेताओं ने स्पष्ट मांग रखी कि शासन और प्रशासन तत्काल लिखित आदेश जारी कर नीलामी योजना को पूरी तरह समाप्त करे।

राइफल क्लब पर सियासी संग्राम: सपा-कांग्रेस का अल्टीमेटम, 'आर-पार' की होगी 'जंग'

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता नसीमुद्दीन ने प्रशासन की भूमिका पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह आंदोलन किसी एक दल का नहीं, बल्कि सर्वदलीय और जनभावनाओं से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा भी अंदरखाने नीलामी रोकने की बात कर रही है, लेकिन इसके बावजूद शासन-प्रशासन की ओर से कोई साफ ‘आदेश’ न आना ‘संदेह’ पैदा करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर भ्रम की स्थिति बनाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है।

राइफल क्लब पर सियासी संग्राम: सपा-कांग्रेस का अल्टीमेटम, 'आर-पार' की होगी 'जंग'

सपा विधायक विशंभर सिंह यादव ने विकास प्राधिकरण द्वारा जारी नोटिस को सीधे-सीधे “धोखा” करार दिया। उन्होंने कहा कि नोटिस में यह दर्शाया गया है कि आवेदन न आने के कारण नीलामी अग्रिम आदेश तक स्थगित की गई है, जबकि हकीकत यह है कि जनता के दबाव में सरकार पीछे हटी है। उन्होंने दो टूक कहा- जब तक सरकार खुले तौर पर नीलामी रद्द कर राइफल क्लब मैदान को खेल मैदान के रूप में विकसित करने की घोषणा नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो जेल भरो आंदोलन भी होगा।

राइफल क्लब पर सियासी संग्राम: सपा-कांग्रेस का अल्टीमेटम, 'आर-पार' की होगी 'जंग'

धरना स्थल पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा, पीसीसी सदस्य मुमताज, सपा के राष्ट्रीय सचिव हसन सिद्दीकी, वरिष्ठ सपा नेता अशोक सिंह गौर, ओम नारायण त्रिपाठी ‘विदित’ सहित बड़ी संख्या में सर्वदलीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेली ‘बासमती चावल’ की ‘विदेशों’ में महकेगी ‘खुशबू’ : दस करोड़ से स्थापित हो रहा ‘प्लांट’

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : भाजपा ने कसी कमर, महामंत्रियों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी …

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद बोले: मोदी और योगी महिलाओं का भविष्य कर रहे उज्जवल

City News Uttar Pradesh

पीएम आवास की दूसरी किश्त के लिये डीएम को ज्ञापन : बताई व्यथा -कथा

डीएम और एसपी ने सुनीं जनशिकायतें: अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh

हैवानियत की हदें पार: मासूम को दी खौफनाक मौत, एक आंख निकाली, दूसरी में ठोंकी कील, शव देख दहल उठा दिल, शरीर पर नहीं थे कपड़े

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़