27.4 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री नन्दी बोले: 'विकसित भारत' की 'नींव' बनेगा 'रोजगार गारंटी मिशन'
उत्तर प्रदेश

मंत्री नन्दी बोले: ‘विकसित भारत’ की ‘नींव’ बनेगा ‘रोजगार गारंटी मिशन’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रधानमंत्री के 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन को ऐतिहासिक कदम बताया गया है। जिले के प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता में कहा कि यह केवल रोजगार योजना नहीं है, बल्कि ग्रामीण परिवारों को सम्मान और आर्थिक सुरक्षा देने की महत्वपूर्ण पहल है।

मंत्री नन्दी बोले: 'विकसित भारत' की 'नींव' बनेगा 'रोजगार गारंटी मिशन'

मंत्री नंदी ने बताया कि इस योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को निश्चित रोजगार 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन, और विशेष परिस्थितियों में 180 दिन तक रोजगार की गारंटी दी जाएगी। अगर किसी ग्रामीण को 15 दिनों में रोजगार नहीं मिलता, तो भत्ता मिलेगा और भुगतान 7 दिनों में नहीं होने पर ब्याज सहित किया जाएगा।

मंत्री नन्दी बोले: 'विकसित भारत' की 'नींव' बनेगा 'रोजगार गारंटी मिशन'

उन्होंने कहा कि फसल की बुवाई और कटाई के प्रमुख मौसमों में अधिनियम के अन्य कार्यों को रोका जाएगा ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। प्रभारी मंत्री ने बताया कि इस मिशन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और बुनियादी ढांचे का विकास भी सुनिश्चित होगा। इस अवसर पर जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी उत्तम सक्सेना, धर्मेन्द्र त्रिपाठी सहित भाजपा और समर्थित दलों के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महोबा : सामूहिक दुष्कर्म के बाद बच्ची गर्भवती, आशा बहू ने कराया गर्भपात, एक गिरफ्तार …

City News Uttar Pradesh

राजनीति : सपा ने की लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा, भाजपा ने भी बुंदेलखंड क्षेत्र में कर दिया बड़ा खेल

City News Uttar Pradesh

आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था फेल: बैंकों और डाकघरों में लोग लगा रहे हैं चक्कर

City News Uttar Pradesh

पालिका माफिया की कहानी और तिजोरी बनें शौचालय, स्ट्रीट लाइटें बंद …

City News Uttar Pradesh

कुत्तों के खदेड़ने से भागी मासूम गिरकर मौत: दो दिन में तीन मौत से गम में डूबा पर‍िवार

जिला बचत अधिकारी राकेश जैन का अद्भुत प्रेम बना चर्चा का विषय

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़