26.3 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
दहेज में सफारी गाड़ी न मिलने पर इंजीनियर ने की दूसरी शादी, पत्नी ने आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने का लगाया आरोप
उत्तर प्रदेश

दहेज में सफारी गाड़ी न मिलने पर इंजीनियर ने की दूसरी शादी, पत्नी ने आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने का लगाया आरोप …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दहेज लोभी इंजीनियर ने शादी के तीन माह बाद ही पत्नी को घर से निकाल दिया। अब उसको बदनाम करने के लिए अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें भेज रहा है। आरोप है कि सफारी गाड़ी की मांग पूरी नहीं होने पर जेवरात छीन घर से निकाल दिया और दूसरी शादी भी कर ली। समाज में फैल रही बदनामी के बाद पीडि़ता ने चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के आइजी के. सत्यनारायण से मिलकर पूरे मामले की जानकारी दी। आइजी के निर्देश के बाद थाने में दहेजलोभी पति के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।


नगर के एक मोहल्ला निवासी पीडि़ता ने आइजी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी फरवरी 2019 में देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुलकुम्हारि निवासी मर्दन के पुत्र राजेंद्र के साथ हुई थी। राजेंद्र कुशवाहा जम्मू में आर्मी के विभाग सीमा सड़क संगठन (रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स) में कनिष्ठ इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। पीडि़ता ने आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद ही चार पहिया सफारी गाड़ी समेत अन्य सामान की मांग कर मारपीट शुरू कर दी गई। दहेज की मांग पूरी होते न होने पर पति ने तीन माह बाद जेवर व अन्य सामान छीन घर से निकाल दिया।

दहेज में सफारी गाड़ी न मिलने पर इंजीनियर ने की दूसरी शाद
पीडि़ता का आरोप है कि अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उसके आपत्तिजनक फोटो व मैसेज बदनाम करने की मंशा से भेज रहा है। पति ने दूसरी शादी भी कर ली है। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध एक पत्नी के होते हुए दूसरी शादी करने, दहेज उत्पीडऩ व आइटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष वीर प्रताप सिंह चौहान का कहना है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच शुरू कर दी गई है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जहरीला राज़ या ज़हर से मर्डर : दुष्कर्म के आरोपी युवक की ‘लाश’ ने मचाई सनसनी

City News Uttar Pradesh

News : डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर कसा तंज- बोले, “रंग बदलने की सच्चाई जनता के सामने लाएं”…

City News Uttar Pradesh

वाह रे सीडीओ साहब: कागज़ों में विकास, ज़मीन पर सड़क विनाश, चुप्पी पर गंभीर सवाल !

City News Uttar Pradesh

टमाटर और सब्जियों के बाद अरहर की दाल नें भी मारा उछाल : बढ़ गए दाम

भैंस चोर गैंग से मुठभेड़: गोलियों की गूंज से दहला इलाका, तीन बदमाश गिरफ्तार

बांदा के नसीमुद्दीन कैसे बनें यूपी की राजनीति के ‘चाणक्य’ : अब किस दल का थामेंगे हाथ !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़