- ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरों )
फर्रुखाबाद। घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय बच्ची को पड़ोसी युवक उठा ले गया और खेत पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर तक बच्ची घर नहीं आई तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। बच्ची खून से लथपथ खेतों में पड़ी मिली। पुलिस घटना का मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश में छापेमारी कर रही है।

थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन साल की बालिका मंगलवार दोपहर को अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसके पिता मजदूरी करने गए थे। मां घर में खाना बना रही थी। इस बीच पड़ोस में रहने वाला युवक गुरुनाम उर्फ ऋषभ आ गया और मासूम को उठाकर खेतों की तरफ ले गया। वहां उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। काफी देर तक बालिका के घर न पहुंचने पर स्वजन ढूंढ़ते हुए खेतों की तरफ गए। जहां बालिका रोती हुई मिली। वह खून से लथपथ थी। बालिका को लेकर स्वजन थाने पहुंचे और आरोपित के खिलाफ तहरीर दी।

पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पीड़ित बालिका को चिकित्सकीय जांच के लिए भेज दिया गया। थाना प्रभारी राजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्दी ही गिरफ्तारी की जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
