26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश द्वारा पिंक बूथ का शिलान्यास: महिलाओं की सुरक्षा को दी प्राथमिकता
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश द्वारा पिंक बूथ का शिलान्यास: महिलाओं की सुरक्षा को दी प्राथमिकता

दशहरा विजयादशमी पर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || प्रकाश द्विवेदी ( सदर विधायक बांदा ) विज्ञापन

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। विधायक प्रकाश दिवेदी ने नगर के बाबूलाल चौराहा स्थित महिला थाने के पास पिंक बूथ हेतु हाल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उनके साथ नगर पालिका अध्यक्षा मालती बासू भी उपस्थित रहीं। यह पिंक बूथ महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जहां महिलाओं को सुरक्षा, परामर्श और अन्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

विधायक प्रकाश द्वारा पिंक बूथ का शिलान्यास: महिलाओं की सुरक्षा को दी प्राथमिकता

शिलान्यास कार्यक्रम में नगर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिनमें पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, मंडल दक्षिणी अध्यक्ष राकेश गुप्ता, क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक वेद मणि मिश्रा, अधिशाषी अधिकारी नीलम चौधरी, सभासद मनीष रैकवार, आशीष गुप्ता, कोतवाल पंकज सिंह, और अन्य प्रमुख लोग शामिल थे।

विधायक प्रकाश द्वारा पिंक बूथ का शिलान्यास: महिलाओं की सुरक्षा को दी प्राथमिकता

इस मौके पर विधायक दिवेदी ने कहा कि पिंक बूथ का निर्माण महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा के दृष्टिकोण से किया जा रहा है। यह स्थान महिलाओं को सुरक्षित वातावरण में सहायता प्रदान करेगा और उनकी समस्याओं को सुलझाने में मदद करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और इस तरह की सुविधाओं का विस्तार अन्य क्षेत्रों में भी किया जाएगा।

विधायक प्रकाश द्वारा पिंक बूथ का शिलान्यास: महिलाओं की सुरक्षा को दी प्राथमिकता

नगर पालिका अध्यक्षा मालती बासू ने कहा कि पिंक बूथ महिलाओं की सुरक्षा को और सशक्त बनाएगा और समाज में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेगा। समारोह में उपस्थित लोगों ने विधायक और नगर पालिका द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की सराहना की और इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

होशियार-खबर दार : पेट्रोल पंपों में मिल रहा पानी मिला तेल, अधिकारी क्यों हैं “फेल” …

कजली पर दंगल : पहलवानों के बीच घनघोर मल्ल युध्द, दिखाये अपने दांव पेंच

City News Uttar Pradesh

कमाई अच्छी हो इसके लिये जैविक धान की रोपाई शुरू

कृष्णा देवी के वोटों का धीरे धीरे बढ़ा ग्राफ:आगे पीछे की होड़ में अजेंद्र पछाड़ने में हुये कामयाब

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह मौत प्रकरण : फरार पति दीपक सिंह गौर गिरफ्तार

बांदा : रहस्यमयी तरीके से फाइनेंस कंपनी कर्मी की जलकर मौत, केरोसिन की गंध आने पर कमरे में किया था प्रवेश …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़