25.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा : रहस्यमयी तरीके से फाइनेंस कंपनी कर्मी की जलकर मौत
उत्तर प्रदेश

बांदा : रहस्यमयी तरीके से फाइनेंस कंपनी कर्मी की जलकर मौत, केरोसिन की गंध आने पर कमरे में किया था प्रवेश …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एक फाइनेंस कंपनी के फील्ड अफसर की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। प्रयागराज से स्वजन शव घर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


कमासिन थाना क्षेत्र के कस्बे में मंगलवार रात एक फाइनेंस कंपनी के फील्ड अफसर 23 वर्षीय सचिन निवासी जिला सोनभद्र घोरावल गारम बहेरी संदिग्ध परिस्थितियों में आग से गंभीर रूप से जल गए। कस्बावासियों ने पुलिस को युवक के जलने की सूचना दी थी। थाना प्रभारी रामआसरे सरोज घटनास्थल पहुंचे लेकिन इससे पहले ही मकान में मौजूद उसके सहकर्मियों ने चादर डालकर आग बुझा ली थी। पुलिस आनन-फानन उसे जिला अस्पताल लाई।

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि काफी पूछने पर जले युवक ने सिर्फ इतना ही बताया कि उससे गलती हो गई है। उसके शरीर से केरोसिन व डीजल जैसी गंध आ रही थी। वहीं सहकर्मियों ने बताया कि घटना के समय वह मकान के अंदर थे जबकि सचिन बाहर था। वह जलता हुए भीतर आया। अचानक आग कैसे लगी है, समझ ही नहीं पाए। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उसके स्वजन शव प्रयागराज से अपने घर लेकर चले गए।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पालिका अध्यक्ष मालती बोली: पढ़ोगे लिखोगे बनोगे महान,ज्ञान ही चढ़ायेगा परवान

मंत्री रामकेश ने अंबेडकर के योगदान पर डाला प्रकाश: लोकतंत्र की मजबूती पर दिया बल

City News Uttar Pradesh

केन नदी ने खतरे का निशान किया पार : 40 गांव जलमग्न, जनजीवन तबाह !

यूपी चुनाव 2022: रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अब आमने-सामने, शुरू हो गया ‘सोशल मीडिया वॉर

City News Uttar Pradesh

इंतजार समाप्त: पालिकाध्यक्ष मालती, सोनू, रजत द्वारा बादल की मशहूर मेला प्रदर्शनी का उदघाटन

सिंचाई विभाग का सिल्ट सफाई भ्रष्टाचार: नहर ओवर फ्लो होने से सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़