City News Uttar Pradesh
बांदा का "उमरी गांव" : मोदी के कारण प्रशासन की उड़ी है "नींद"
उत्तर प्रदेश

बांदा का “उमरी गांव” : मोदी के कारण प्रशासन की उड़ी है “नींद” …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रधान मंत्री नरेन्द मोदी के चलते जिले के एक गांव उमरी नें प्रशासन की नींद को उड़ा दिया है। प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।


आपको बता दें की जल जीवन मिशन के तहत दो अक्टूबर को प्रधानमंत्री द्वारा बबेरू तहसील के उमरी ग्राम प्रधान से वर्चुअल संवाद को लेकर अधिकारियों में यह हलचल मची हुई है। जल निगम व ब्लाक के अधिकारी गांव में डेरा जमाये हैं । साफ-सफाई एवं विभिन्न समस्याओं के निस्तारण का कार्य कराया जा रहा हैं।

बांदा का "उमरी गांव" : मोदी के कारण प्रशासन की उड़ी है "नींद"
विकास खंड बबेरू की ग्राम पंचायत उमरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल संवाद के लिए चयनित किया गया है। प्रधान गिरिजा कांत तिवारी से वह वर्चुअल संवाद करेंगे। इसको लेकर जनपद के अधिकारियों की नींद उड़ गई है।

बांदा का "उमरी गांव" : मोदी के कारण प्रशासन की उड़ी है "नींद"
एडीएम नमामि गंगे एमपी सिंह, जल निगम एक्सईएन गौरव चौधरी, बीडीओ डा.प्रभात कुमरा द्विवेदी सहित कई अधिकारी गांव का दौरा कर रहें हैं। समस्याओं को दूर कराया जा रहा है। एडीएम एमपी सिंह ने पानी की टंकी की स्थिति देखी है। पेयजल के बारे में ग्रामीणों से भी वस्तु स्थिति की जानकारी लेचुके हैं। ग्राम पंचायत सचिव रवि मौर्य को फटकार भी पड़ी है। निर्देश हैं की गांव में कहीं भी गंदगी नजर नहीं आये। नालियों की साफ-सफाई कराएं। दो अक्टूबर को प्रधान और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच होने वाले वर्चुअल संवाद को ध्यान में रखते हुए नेटवर्क ऑनलाइन में अव्यवस्था न हो। इसके लिए पहले से दुरुस्त करण हो रहा है। जो नेटवर्क यहां काम कर रहा है उसके एरिया मैनेजर से संपर्क हुआ है।


गांव के 240 परिवारों को टोटी के माध्यम से पानी दिया जा रहा है। यदि कहीं पानी नहीं पहुंच रहा है उसकी भी व्यवस्था शीघ्र करानें के निर्देश जल जीवन मिशन के कर्मचारियों को दिया गया है। प्रधान गिरजा कांत तिवारी, एडीओ पंचायत सूरजपाल यादव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, जल निगम जेई जीतू वर्मा, ग्राम पंचायत सचिव रवि मौर्य सहित तमाम कर्मचारी निरंतर व्यवस्था पर नजर बनाये हुये हैं।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : मंदिर के सामने बने कब्रिस्तान मे शव दफनाने का मामला, हालात काबू …

खंगार समाज ने ‘एकजुटता’ की लहर: महाराजा खेत सिंह जयंती बनेगी ‘ऐतिहासिक’ महोत्सव

City News Uttar Pradesh

सपा महासचिव विशंभर का ‘बड़ा’ आरोप: मतदाता सूची में हो रहा ‘घोटाला’

City News Uttar Pradesh

बांदा उपचुनाव: बबेरू में भाजपा का जलवा, अतर्रा में सपा और बांदा में निर्दलीय की शानदार जीत

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण: वीरों को किया नमन

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश का प्रयास : बांदा भी बन गया अब “पानी दार”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़