30.9 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
खंगार समाज ने 'एकजुटता' की लहर: महाराजा खेत सिंह जयंती बनेगी 'ऐतिहासिक' महोत्सव
उत्तर प्रदेश

खंगार समाज ने ‘एकजुटता’ की लहर: महाराजा खेत सिंह जयंती बनेगी ‘ऐतिहासिक’ महोत्सव

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। अखिल भारतीय खंगार क्षत्रिय समाज इस वर्ष महाराजा खेत सिंह खंगार जयंती को ‘ऐतिहासिक रूप’ देने के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुका है। शहर के सिंचाई विभाग डाकबंगला में गुरुवार को आयोजित विशेष रणनीतिक बैठक में समाज ने एकता, गौरव और अस्तित्व के नए अध्याय लिखने का संकल्प लिया।

खंगार समाज ने 'एकजुटता' की लहर: महाराजा खेत सिंह जयंती बनेगी 'ऐतिहासिक' महोत्सव

बैठक में सामाजिक नेतृत्व, जनप्रतिनिधियों और युवा ताकत की अभूतपूर्व भागीदारी रही। सभी ने एक सुर में कहा “इस बार जयंती में खंगार समाज की शौर्य परंपरा का विराट प्रदर्शन होगा।” विधायक प्रकाश दिवेदी के प्रतिनिधि शैलेन्द्र सिंह शिल्लू ने कहा की 27 दिसंबर को रामलीला मैदान स्थित गणेश भवन में अब तक का सबसे भव्य, ऐतिहासिक और विशाल आयोजन होगा। शोभायात्रा समाज की ताकत और शौर्य का अद्वितीय प्रदर्शन बनेगी।

खंगार समाज ने 'एकजुटता' की लहर: महाराजा खेत सिंह जयंती बनेगी 'ऐतिहासिक' महोत्सव

उन्होंने बताया कि समाज की एकजुटता और संख्या को ध्यान में रखते हुए आयोजन की जिम्मेदारियां बांटी गई हैं। जिला अध्यक्ष कृष्णा सिंह खंगार ने कहा महाराजा खेत सिंह खंगार हमारी पहचान, गौरव और शौर्य के अविनाशी प्रतीक हैं। समाज का हर सदस्य उनका वंशज होने पर गर्व करता है। जयंती सिर्फ रस्म नहीं, बल्कि हमारी विरासत को जगा देने वाला महापर्व है। उन्होंने समाज से आवाह्न किया कि हर सदस्य अपने परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचे और एकता का संदेश पूरे बुंदेलखंड व प्रदेश को दें।

खंगार समाज ने 'एकजुटता' की लहर: महाराजा खेत सिंह जयंती बनेगी 'ऐतिहासिक' महोत्सव

बैठक में रामकिशोर सिंह, लालाराम, सत्यनारायण, गंगा चरण, राम किशोर, लालू, राष्ट्रीय कलाकार राजेंद्र बाबू, सभासद ज्ञान प्रताप ‘ज्ञानू’, संदीप सिंह खंगार, नवल सिंह, राजेश सिंह, अरुण सिंह, ओम सिंह, बिजली सिंह, काली सिंह, लक्ष्मण सिंह सहित समाज के काफी सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मौसम बन गया फिर “खलनायक” : फसलें बर्बाद, कई जगह टूटी पेड़ों की डाल, बिजली आपूर्ति ध्वस्त

City News Uttar Pradesh

सम्मान समारोह में विधायक द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई विदाई

लोकसभा चुनाव 2024 फतह के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति: चुनावी केंद्र में होगा राम मंदिर

City News Uttar Pradesh

बड़ी खबर : कोरोना संक्रमित सपा सांसद आजम खान की बिगड़ी तबीयत, बेटे के साथ लखनऊ मेदांता हॉस्पिटल में शिफ्ट …

विधायक प्रकाश के प्रयास से मिली बड़ी सौगात: साढ़े 15 करोड़ से शहर में बनेंगे दो नए सबस्टेशन

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में भाजपा की हार का खुल गया रहस्य ! एनजीओ नें गठबंधन की बदली तस्वीर ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़