City News Uttar Pradesh
वोट चोर गद्दी छोड़ रैली: 'लोकतंत्र' बचाने बांदा से 'दिल्ली' निकलेंगे 'कांग्रेसी'
उत्तर प्रदेश

वोट चोर गद्दी छोड़ रैली: ‘लोकतंत्र’ बचाने बांदा से ‘दिल्ली’ निकलेंगे ‘कांग्रेसी’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। देश में बढ़ती ‘वोट चोरी’ के आरोप और लोकतंत्र पर बढ़ते संकट के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता 14 दिसंबर को नई दिल्ली में होने वाली ‘वोट चोर गद्दी छोड़ रैली’ में अपने हुंकार के साथ शामिल होने के लिए बांदा कांग्रेस पूरी तरह तैयार हैं। इस सिलसिले में जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें रैली में जनपद से बड़े पैमाने पर भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई।

वोट चोर गद्दी छोड़ रैली: 'लोकतंत्र' बचाने बांदा से 'दिल्ली' निकलेंगे 'कांग्रेसी'

बैठक में मुख्य अतिथि और कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव व बुंदेलखंड प्रभारी पूर्व विधायक नीलांशू चतुर्वेदी ने दिल्ली प्रदर्शन की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने कहा कि रैली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे, सांसद प्रियंका गांधी के नेतृत्व में वोट चोरी के खिलाफ विशाल प्रदर्शन होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे देश से लाखों कांग्रेसजन इसमें भाग लेने वाले हैं। और जनपद बांदा से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है।

वोट चोर गद्दी छोड़ रैली: 'लोकतंत्र' बचाने बांदा से 'दिल्ली' निकलेंगे 'कांग्रेसी'

नीलांशू चतुर्वेदी ने कहा कि देश में वोट चोरी के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक कांग्रेसजन को अपने बूथ स्तर पर सक्रिय रहना होगा, ताकि किसी भी मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से काटा न जा सके। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि इस रैली में भागीदारी केवल विरोध की अभिव्यक्ति नहीं बल्कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए जिम्मेदारी भी है।

 

वोट चोर गद्दी छोड़ रैली: 'लोकतंत्र' बचाने बांदा से 'दिल्ली' निकलेंगे 'कांग्रेसी'

जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित और शहर अध्यक्ष अफसाना शाह ने बताया कि दिल्ली रैली में बांदा जिले से करीब 500 कार्यकर्ताओं की सहमति मिल चुकी है। कई कार्यकर्ता निजी वाहन से यात्रा करेंगे, जबकि अन्य ने ट्रेन में पहले से रिजर्वेशन करवा लिया है। सभी कार्यकर्ताओं को समय से पहुंचने और रैली में सक्रिय भागीदारी निभाने का निर्देश दिया गया।

वोट चोर गद्दी छोड़ रैली: 'लोकतंत्र' बचाने बांदा से 'दिल्ली' निकलेंगे 'कांग्रेसी'

बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक शिरोमणि भाई, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह, कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा, एआईसीसी रमेश चन्द्र कोरी, पीसीसी मुमताज अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संकटा प्रसाद त्रिपाठी, सहित दर्जनों अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सुहागिनों नें की कामना : “गंगा यमुना में जब तक पानी रहे मेरे सजना तेरी जिंदगानी रहे”

City News Uttar Pradesh

Banda- भाकपा नेता का नाती लापता, अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा…

City News Uttar Pradesh

रामायण मेला : कैकेयी अपयश ग्रहण कर श्रीराम को बना दिया मर्यादा पुरुषोत्तम

City News Uttar Pradesh

दर्दनाक हादसा : बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में गर्भवती युवती और बेटे की मौत

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया “बुंदेलखंड का तेजी से होगा औद्योगिक विकास”

बुंदेलखंड में युवाओं पर चढ़ा ‘ऑनलाइन गेमिंग’ का ‘नशा’ : गवां रहे जान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़