![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे अब नहीं झुलायेगा झूला। क्योंकि सरकार नें इसे मेहरबानियों से नवाजा है। अब लोगों को आने-जाने में मिलने वाले गड्ढों से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा। इसके लिए विभाग के साथ-साथ शासन पूरी निगहबानी कर रहा है। इस दिशा में जल्द ही कार्य शुरू होने वाला है। इससे लोगों को अब परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

मुख्य सचिव ने यूपीडा के अधिकारियों के साथ एक्सप्रेस वे का भ्रमण किया था। जल्द ही व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के निर्देश दिए थे। इससे अब यात्रा पहले की अपेक्षा सुगम हो जाएगी। चित्रकूट से इटावा तक 296 किलोमीटर बने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को यूपीडा ने वर्ष 2022 में बनाकर तैयार किया था। लेकिन बनने के कुछ ही महीनों बाद इसमें गड्ढे हो गए थे। इसको भरवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे।

मुख्य सचिव व यूपीडा के सीईओ मनोज कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की स्थिति को परखा है। निर्देश दिए हैं कि जो भी कमियां हैं उन्हें जल्द ही सही करा लें। इससे यहां से यात्रा करने वाले लोगों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। फिलहाल बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गड्ढों को भरवा दिया गया है। यूपीडा के अधिकारियों का कहना है कि जो भी छोटी मोटी कमियां हैं, उनको भी दूर करा दिया जाएगा। इससे लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या न रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
