City News Uttar Pradesh
सरकारी योजना कागज़ों में सफल, ज़मीन पर फेल: 15 दिन से सूखी टोटियां, पानी को 'तरसे' लोग
उत्तर प्रदेश

सरकारी योजना कागज़ों में सफल, ज़मीन पर फेल: 15 दिन से सूखी टोटियां, पानी को ‘तरसे’ लोग

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ‘हर घर नल योजना’ की ‘जमीनी हकीकत’ इन दिनों ‘सवालों के कटघरे’ में खड़ी है। पिछले 15 दिनों से ‘पेयजल आपूर्ति’ पूरी तरह ‘ठप’ होने के कारण सेमरी कस्बे और आसपास के गांवों में हजारों ग्रामीण ‘बूंद-बूंद’ पानी को तरस रहे हैं। करोड़ों रुपये की लागत से बनी योजना, कागजों में सफल और जमीन पर पूरी तरह ‘फेल’ नजर आ रही है। कस्बे में स्थापित पानी की टंकी महज शोपीस बनकर रह गई है, जबकि घर-घर बिछी पाइपलाइनें सूखी पड़ी हैं और नलों से पानी की एक बूंद तक नहीं टपक रही।

सरकारी योजना कागज़ों में सफल, ज़मीन पर फेल: 15 दिन से सूखी टोटियां, पानी को 'तरसे' लोग

पानी न मिलने से सेमरी और आसपास के गांवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई घरों में दो सप्ताह से कपड़े नहीं धुल पाए, बच्चों और बुजुर्गों को नहाने तक का पानी नहीं है। पीने के पानी के लिए लोग हैंडपंपों पर लंबी कतारों में खड़े होने को मजबूर हैं, वहीं कई परिवार रोजाना डिब्बों में पानी खरीदने पर मजबूर हो गए हैं। महंगाई के इस दौर में पानी पर खर्च हो रहा अतिरिक्त पैसा गरीब और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जल निगम और प्रशासन की घोर लापरवाही के चलते यह स्थिति बनी हुई है।

सरकारी योजना कागज़ों में सफल, ज़मीन पर फेल: 15 दिन से सूखी टोटियां, पानी को 'तरसे' लोग

ग्रामीणों ने बताया कि योजना के तहत जो पाइपलाइनें बिछाई गई थीं, वे खेतों से होकर गुजर रही हैं। जुताई और कृषि कार्य के दौरान पाइपलाइन बार-बार कट जाती है, लेकिन समय पर मरम्मत नहीं की जाती। शिकायतों के बावजूद जल निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचने तक की जहमत नहीं उठाते, जिससे समस्या दिन-ब-दिन विकराल होती जा रही है। कस्बे के निवासी अनिल तिवारी, झीनक, चंदन वर्मा और रामानंद सहित कई लोगों ने कहा कि पानी न मिलने से पीने, नहाने, भोजन पकाने, बर्तन धोने और कपड़े धोने जैसे बुनियादी काम भी कठिन हो गए हैं। महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है, जबकि स्कूल जाने वाले बच्चों और बीमार बुजुर्गों की स्थिति और भी चिंताजनक बनी हुई है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिले में रेल सुविधाओं का विस्तार कब करा पायेंगे हमारे सरकार

अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा- जो दंगा कराते हैं वही सत्ता में, मुद्दों को भटकाना चाहती है बीजेपी

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार की तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3 जून को : 70,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं को जमीन पर उतारने की तैयारी

बांदा-चित्रकूट संसदीय सीट : क्या भाजपा की जीत का बरकार रहेगा तिलिस्म ?

City News Uttar Pradesh

बिजली कटौती ने बरपा दिया है शहर में कहर : फाल्ट हो रहे हैं डगर डगर

अयोध्या धाम के लिए यूपी के छह जिलों से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, योगी सरकार ने तय किया गया वन-वे किराया

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़