24.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में 'प्राइवेसी की आड़' में जनता से दूरी: अधिकारी औऱ नेता कर रहे 'सरकार की मंशा' पर 'चोट' !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा में ‘प्राइवेसी की आड़’ में जनता से दूरी: अधिकारी औऱ नेता कर रहे ‘सरकार की मंशा’ पर ‘चोट’ !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार जहां “जनता दरबार” और “सीधे संवाद” की बात करती है, वहीं बांदा जिले में जिला स्तरीय अधिकारी और कई जनप्रतिनिधि “वाट्सअप पर प्राइवेसी” लगाकर “जनता से दूरी” बना रहे हैं। पहले समस्या की फोटो या शिकायत सीधे वाट्सअप पर भेज दी जाती थी। अब अधिकांश अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के नंबर पर प्रोफाइल, स्टेटस और लास्ट सीन गायब है। मैसेज भेजो तो सिंगल टिक। फोन करो तो जवाब नहीं।

बांदा में 'प्राइवेसी की आड़' में जनता से दूरी: अधिकारी औऱ नेता कर रहे 'सरकार की मंशा' पर 'चोट' !यानी शिकायत का “सबसे तेज और पारदर्शी पुल ही तोड़” दिया गया। कुछ अधिकारी और नेता जानबूझकर संपर्क से बच रहे हैं ताकि “जवाबदेही से बचा” जा सके। विधायक प्रकाश एवं मंत्री रामकेश को छोड़ दें तो “अधिकांश प्राइवेसी की ही परिधि” में आते हैं। जनता सवाल कर रही है कि जब प्रदेश सरकार की कार्यशैली को सबसे तेज माना जाता है, तो बांदा में ही अधिकारियों को “प्राइवेसी का शौक क्यों चढ़ा” है। क्या यह “सरकार की छवि खराब करने की साजिश नहीं” है?

बांदा में 'प्राइवेसी की आड़' में जनता से दूरी: अधिकारी औऱ नेता कर रहे 'सरकार की मंशा' पर 'चोट' !परिणाम यह है कि “फरियादी कलेक्ट्रेट और विकास भवन के चक्कर काटने को मजबूर” हैं। समस्या “जस की तस” पड़ी है और “समाधान के सारे दरवाजे बंद” हैं। अब मांग उठ रही है कि “शासन को सख्ती दिखानी” चाहिए। एक कमेटी बनाकर हर जिले में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सरकारी वाट्सअप नंबरों की जांच हो। जिसने बिना वजह प्राइवेसी लगा रखी है उस पर कार्रवाई हो। क्योंकि जनता से कटकर चलने वाले अधिकारी और नेता सरकार की नीतियों को जमीन पर पलीता लगाने का काम कर रहे हैं?

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश की पहल पर ‘बांदा’ बना यूपी का पहला ‘डिजिटल रोड डिस्ट्रिक्ट: हर गड्ढे का होगा हिसाब

City News Uttar Pradesh Desk

अटल पार्क योजना बन गई अटक कर त्रिशंकु : 8 गांवों में ही मिल पाई भूमि !

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें विकास प्रदर्शनी के अवलोकन के साथ किया पौध रोपण

मतदान में बुजुर्ग नहीं होंगे परेशान: घर बैठे वह कर सकेंगे मतदान

डीएम आनंद की पहल: संपूर्ण समाधान दिवस आयोजन हो सफल ! …

बांदा में अवैध खनन का इतिहास : चित्रकूट जिले में पट्टा और खनन का चमत्कार बांदा में !

ब्रेकिंग न्यूज़