![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। शास्त्री नगर स्थित गणेश भवन गुरुवार को पूरी तरह ‘आस्था और सांस्कृतिक उत्सव’ के रंगों से ‘सराबोर’ रहा। नूतन बाल समाज द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव के दूसरे दिन मंच पर जहां कलाकारों की सुरीली आवाज़ और रंग-बिरंगे परिधानों की छटा बिखरी, वहीं पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश जी की आरती से हुआ। इसके बाद मेंहदी और रंगोली प्रतियोगिता ने उत्सव में ‘चार चाँद’ लगा दिए। बालिकाओं ने अपने हाथों में आकर्षक मेंहदी रचाई। वहीं बच्चों ने रंग-बिरंगी रंगोलियाँ बनाकर दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बारी आई। श्रद्धा निगम और निशा गुप्ता के निर्देशन में स्थानीय कलाकारों ने नृत्य और गीत प्रस्तुत किए। दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। जिले के प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी गायकी और अभिनय से सबका मन जीत लिया। बच्चों द्वारा तिरंगे झंडे के साथ प्रस्तुत गीत ने पूरे माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम देखने के लिए श्रद्धालुओं और नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी। पूरा पंडाल खचाखच भरा रहा। तालियों और जयकारों से गणेश भवन देर रात तक गूंजता रहा।

जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद,अशोक कुमार अवस्थी, सुशील कुमार तिवारी, निखिल सक्सेना, नीरज त्रिपाठी, उत्तम सक्सेना, सत्यदेव त्रिपाठी, सचिन चतुर्वेदी, संतोष कुमार करवरिया समेत अनेक प्रमुख लोग भी पंडाल में मौजूद रहे। नूतन बाल समाज के संरक्षक अशोक त्रिपाठी जीतू ने सभी कलाकारों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
