![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। चार साल से लंबित चेक बाउंस मामले में आरोपी पर सख्त कार्रवाई की तलवार लटक गई है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के घर कुर्की की नोटिस चस्पा कर सार्वजनिक रूप से डुग्गी पिटवाई। विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की अदालत ने शहर कोतवाली के मनोहरीगंज मोहल्ला निवासी अतुल कुमार पुत्र महावीर के खिलाफ धारा 82 के तहत कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुपालन में शहर कोतवाली के उपनिरीक्षक संजीव चौबे ने पुलिस बल के साथ मोहल्ले में पहुंचकर उद्घोषणा की और गवाहों की मौजूदगी में आरोपी के घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा की।

अभियुक्त अतुल कुमार के खिलाफ वर्ष 2021 में चेक बाउंस का मामला दर्ज किया गया था। कई बार वारंट जारी होने के बावजूद आरोपी ने अदालत में हाजिरी नहीं दी और न ही अपना पक्ष रखा। लगातार अनुपस्थित रहने और अदालती आदेशों की अवहेलना करने के कारण अब उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई का आदेश दिया गया है। पुलिस ने आरोपी को शीघ्र न्यायालय में पेश होने का अंतिम मौका दिया है। यदि वह जल्द अदालत में हाजिर नहीं होता, तो प्रशासन उसके घर की कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर देगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
